यूपी में मानसून अब इस दिन से होगा मेहरबान, 3 दिन तक नॉन स्टॉप बरसेंगे बदरा

लखनऊ: यूपी में मानसून फिर धीमा हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो मानसून जल्द ही तेजी पकड़ेगा. तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. चलिए आगे जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, बुधवार को ज्यादातर स्थानों में मौसम ड्राई रहा. दिन के समय खिली तेज धूप और मौसम में आद्रता अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी से प्रदेशवासी बेहाल रहे. वहीं आइसोलेटेड स्थान पर मंगलवार को हल्की बारिश हुई.

17 जुलाई से पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण बारिश में फिर से वृद्धि होगी. मौसम विभाग की मानें तो अब 17 से 20 जुलाई तक प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी 2 दिनों तक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने के कारण बारिश की कम संभावना है. जिसके कारण उमस भरी गर्मी में और अधिक इजाफा होगा.