बरसात का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन यह अपने साथ कई तरह की बीमारी, वायरल फीवर और इंफेक्शन लेकर आता है. बरसात के मौसम में सर्दी, जुकाम और फ्लू होना नॉर्मल है. वहीं एक बार फिर कोविड 19 के मामले देखने को मिल रहे हैं. कोरोना वायरस और फ्लू के लक्षण एक जैसे होते हैं. लेकिन इन लक्षणों में कुछ अंतर होते हैं इनकी पहचान करके फ्लू और कोराना वायरस का पता किया जा सकता है.
वायरल इंफेक्शन
बरसात के दिनों में इंफेक्शन और वायरस तेजी से फैलता है. वहीं कोरोना वायरस भी तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है. वायरल इंफेक्शन और कोविड के लक्षण एक जैसे होते हैं इस वजह से लोगों को पता नहीं चल पाता है कि ये फ्लू है या कोरोना वायरस. फ्लू और कोरोना वायरस के लक्षणों में अंतर देखने को मिलता है. इन अंतर की पहचान करके आप फ्लू और कोविड में अंतर पता कर सकते हैं.
बुखार
कोरोना वायरस और फ्लू दोनों में ही बुखार आता है. वायरल फ्लू में बुखार काफी तेज होता है. वहीं कोविड 19 में बुखार हल्का होता है वहीं कुछ लोगों को तो बुखार आता भी नहीं है. बरसात के मौसम में अगर बुखार आता है तो इसे नजरअंदाज ना करें, डॉक्टर को दिखाएं. टेस्ट की मदद से आसानी से बीमारी का पता किया जा सकता है.
कफ
फ्लू और कोरोना वायरस दोनों में कफ की समस्या होती है. कोविड 19 में कफ की समस्या जल्दी ठीक नहीं होती है. वहीं फ्लू में कफ की समस्या बहुत जल्दी ठीक हो जाती है.
स्वाद
अचानक खाने का स्वाद और सुगंध गायब होना कोविड 19 का लक्षण है. फ्लू में स्वाद खत्म नहीं होता है. फ्लू होने पर स्वाद बदल जाता है लेकिन कोविड होनो पर स्वाद एकदम गायब हो जाता है.
सांस लेने की समस्या
सांस लेने की समस्या होना ज्यादातर कोविड 19 का लक्षण होता है. फ्लू होने पर भी सांस संबंधी समस्या हो सकती है, फ्लू होने पर सांस लेने की समस्या बहुत ही कम होती है. वहीं कोविड 19 में सांस लेने की समस्या काफी गंभीर होती है.
फ्लू और कोविड 19
5 से 6 दिन में फ्लू ठीक हो जाता है. फ्लू ठीक होने के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती हैं. वहीं कोविड 19 को ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लगता है.
जांच कराएं
बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं. सही समय पर जांच की मदद से किसी भी गंभीर बीमारी से बचा सकता है.
बरसात में इन बातों का रखें ध्यान
बरसात के मौसम में फ्लू और कोविड से बचाव के लिए हाथों को साबुन से साफ करना चाहिए.
बाहर जाने से पहले मास्क का इस्तेमाल करें.
बरसात में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें.
हेल्दी और बैलेंस डाइट का सेवन करें