एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Bodies of five people found in the same house; heavy police force deployed at the scene.

रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है।

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आत्महत्या की आशंका
चर्चा है कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली , मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। हत्या और सामूहिक आत्महत्या सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जांच करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली (50 र्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

मृतकों के नाम

साजिद अली, 50 वर्ष (पति)
राबिया (पत्नी)
इरशाद अली, 19 वर्ष (बेटा)
शाहिदा बेगम, 17 वर्ष (बेटी)
इरशाबा परवीन, 16 वर्ष (बेटी)

किराये के मकान में रह रहा था परिवार
मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार ने मौत को गले क्यों लगाया? इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की विवेचना की जा रही है।

मतपुर का रहने वाला था परिवार
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने पहले सभी चार लोगों को जहर देकर मौत की नींद सुला दी। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह परिवार करीब आठ महीने पहले ही सैयद जहीर के मकान में किराये पर रह रहा था। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक, कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। जब लोगों को शक हुआ, तो वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे में पांच लोगों की लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। यह परिवार शीतला मंदिर के पास मतपुर का निवासी था।

कर्ज के चलते होता था विवाद
साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पर कुछ लोन था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मचारी अक्सर घर पर आया करते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद होते रहता था।