Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने सत्ताधारी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘क्या हम भाजपा हैं कि हमारे पास कोई चेहरा नहीं है? हम निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पद के चेहरे को पेश किए बिना चुनाव नहीं लड़ेंगे।’ उन्होंने ये बातें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पूरे बिहार में की गई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद कहीं है।
तेजस्वी यादव ने अपनी रैलियों के वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह ‘नई राजनीति’ करने आए हैं, जो विकास पर आधारित होगी और जाति और धर्म को किनारे रखेगी। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का आधार ‘सकारात्मकता, रचनात्मकता, प्रगतिशीलता और गुणात्मक परिवर्तन’ है।
नीतीश कुमार पर बोला सीधा हमला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सीएम बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं से कटे हुए हैं। वो ‘रिटायर्ड अधिकारियों’ तथा ‘थके हुए नेताओं’ से घिरे हुए हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बिहार के युवा बदलाव, अधिकार और आर्थिक क्रांति के लिए एकजुट हुए हैं। एक मुख्यमंत्री जो युवाओं के सपनों, अपेक्षाओं और आशाओं से अवगत नहीं है, वह उनके लिए फायदेमंद नीतियां नहीं बना सकता। एक ऐसा मुख्यमंत्री जो रिटायर्ड अधिकारियों और थके हुए नेताओं से घिरा हो, वह कभी छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं को नहीं समझ सकता।’
NDA को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे!
आरजेडी नेता ने बिहार में अपने जन अधिकार यात्रा के दौरान कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीतिक लड़ाई युवाओं और किसानों के भविष्य के लिए एक संघर्ष है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) [JD(U)] वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।
बदलाव, हक और आर्थिक क्रांति के लिए बिहार के युवा एकजुट हो चुके है। जो मुख्यमंत्री युवाओं के सपनों, अपेक्षाओं और उम्मीदों से वाक़िफ़ ना हो वो उनके लिए हितकारी नीतियां बना ही नहीं सकता।
ऐसे मुख्यमंत्री जो रिटायर्ड अधिकारियों और टायर्ड नेताओं से घिरे हो वो कभी भी छात्रों, युवाओं की… pic.twitter.com/RVImze4hA8
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2025