कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मुख्यालय में पीलिया की बीमारी का प्रकोप फैला है जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को दूषित पानी पीने के कारण पीलिया की बीमारी से ग्रसित हुए हैं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पिछले 2 सप्ताह में 70 लोगों ने पीलिया का इलाज करवाया है जिसमें से 30 लोग ठीक हुए हैं जबकि 40 लोग क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार आधीन है जिसमें 15 छोटे बच्चे भी शामिल है.
ऐसे में जिला प्रशासन उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जल शक्ति विभाग को पेयजल के जांच के निर्देश दिए हैं वही कुल्लू जिला मुख्यालय में गांधीनगर शीशामाटी सहित आसपास ढालपुर के एरिया में लोग दूषित पानी पीने से पीलिया का शिकार हो रहे हैं.
जिला प्रशासन ने लोगों से बरसात में पीने के पानी को उबालकर पीने का आग्रह किया है ताकि पीलिया की बीमारी के प्रकोप से लोगों का बचाव हो सके वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को वॉटर फ़िल्टर और पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है और साथ ही लोगों से आग्रह किया है.
‘
डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में पीने के पानी दूषित होने से पीलिया की बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं. जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की है, जिसमें जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति में जांच के निर्देश दिए गए हैं.
पीने का पानी उबालकर पीना चाहिए: सीएमओ
क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के सीएमओ हीरालाल बौद्ध ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में करीब 70 लोग पीलिया की बीमारी से ग्रसित हुए हैं, जिन्होंने उपचार करवाया है और इसमें 30 लोग ठीक हुए हैं जबकि 40 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि 15 छोटे बच्चे भी ग्रसित है, जिनका उपचार चल रहा है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पीने का पानी उबालकर पीना चाहिए और पका हुआ भजन ही खाना चाहिए.