अगस्त से अक्तूबर तक इन 4 राशिवालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

The period from August to October will be lucky for people of these four zodiac signs; fortune will fully favor them.
The period from August to October will be lucky for people of these four zodiac signs; fortune will fully favor them.

Hans Mahapurush Rajyog: भाग्य के कारक ग्रह गुरु वर्तमान में अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। गुरु के इस शुभ स्थान पर होने से हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसे पंच महापुरुष योगों में सबसे शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग जीवन में सम्मान-सफलता, धन और उन्नति लेकर आता है।

इसके अलावा यह कुछ राशि वालों के लिए भी भाग्यशाली साबित होता है। दरअसल, गुरु 31 अक्तूबर 2026 को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही कर्क राशि में बना हंस महापुरुष राजयोग समाप्त हो जाएगा। लेकिन तबतक अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का समय कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी रहेगा। इस अवधि में जातकों को मनचाहा लाभ और भाग्य का पूरा साथ प्राप्त हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए अक्तूबर तक का समय नई सफलताओं से भरा रह सकता है। गुरु आपकी ही राशि में विराजमान होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि भाग्य का भरपूर साथ लेकर आ सकती है। आप कोई घर खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में रुकावट आ रही थी, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। निवेश के अच्छे मौके आपको लाभ देकर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। व्यापार करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु का यह शुभ प्रभाव तरक्की लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिल सकता है। आपकी काम आपकी पहचान इस समय बन सकता है और अंदर से प्रसन्न महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अक्तूबर तक का समय काफी शुभ रह सकता है। भाग्य का सहयोग सभी काम में अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम विवाह के लिए मीन राशि वालों को मंजूरी मिलेगी।