Shardiya Navratri 2025 Remedies For Marriage: नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी की उपासना करें. इन शुभ दिनों में कुछ प्रभावशाली उपाय भी कर सकते हैं ताकि विवाह में हो रही देरी या विवाह तय होने में आ रहीं बाधाओं का अंत हो सके. नवरात्रि में कुछ उपाय करके शीघ्र विवाह के योग का वरदान मातारानी से ले सकते हैं.
Navratri Shadi ke Upay: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुका है. नवरात्रि के दिन इतने शुभ होते हैं कि इन दिनों में अगर कुछ विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना मातारानी से करें तो मातारानी जरूर आशीर्वाद देती है. हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिनों को अति शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. भक्त देवी दुर्गा की पूजा आराधना करते हैं. ध्यान दें कि नवरात्रि के दौरान अगर कुछ विशेष उपाय करें तो जल्द शादी के योग बन सकते हैं. हलांकि नवरात्रि 22 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है लेकिन अगर बचे हुए दिनों में सच्चे मन से उपाय कर माता का आशीर्वाद लें तो विवाह के योग बन सकते हैं. विवाह में देरी या विवाह तय होने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कौन से उपाय करें, आइए जानें.
सिंदूर और शृंगार का उपाय
नवरात्रि के दिनों में स्नान-ध्यान करें और फिर मां दुर्गा को सिंदूर समेत 16 शृंगार की सामग्री भेंट करें. माता को चढ़ाए गए सिंदूर को अपने ललाट पर तिलक की तरह लगाएं. इससे शीघ्र विवाह के योग बनेंगे.
लाल फूल का उपाय
नवरात्रि में अब जितने भी दिन बचें हैं इन्हीं दिनों में अगर मां दुर्गा को हर दिन सात लाल या पीले फूल चढ़ाए तो माता प्रसन्न होकर शीघ्र विवाह का आशीर्वाद देंगी. हथेली में फूल लेकर माता से शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें.
सिंदूर और सुपारी का उपाय
नवरात्रि के किसी भी दिन अगर एक पीले कपड़े में थोड़ा सिंदूर रखें, कुछ सुपारी रखें और इसकी पोटली बांधकर मां दुर्गा को अर्पित कर दें तो मातारानी की कृपा से जीवन की सभी बाधाओं का अंत होगा.
मंत्र जाप का उपाय
नवरात्रि के दिनों में अगर नवरात्रि में एक प्रभावशाली मंत्र का जाप करें और शाम के समय घी का दीपक जलाएं तो जल्द विवाह के योग बनेंगे. केवल नवरात्रि की 3 शाम को ही इस उपाय को करने से विवाह के रास्ते खुलेंगे. मंत्र है- “ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि”. इसके अलावा मां दुर्गा को फूल अर्पित कर या हाथ में फूल लेकर एक मंत्र का जाप करने से भी लाभ होगा. मंत्र है- ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः
कुंडली के दोष का उपाय
अगर विवाह तय होने में बार बार बाधाएं आ रही हैं तो इसका एक कारण राहु-केतु का दोष भी हो सकता है. इस दोष को दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. बाधाएं धूर होंगी.
हनुमान जी की पूजा का उपाय
मांगलिक दोष के कारण भी विवाह में देरी होती है. ऐसे में जल्द विवाह के लिए नवरात्रि के दिनों में हनुमान जी की पूजा करें व नियमित उन्हें सिंदूर अर्पित करते रहें. गुड़ से बने लड्डू का भोग हनुमान जी को चढ़ाएं, इससे मंगल दोष दूर होगा और विवाह के योग बनेंगे.