Poland low birth rate: आजकल कई देश में घटती पॉपुलेशन बड़ी चिंता है. पोलैंड में भी यह चिंता साफ दिखाई दे रहा है. वहां की बर्थ रेट इतनी गिर गई है कि लोग टेंशन में हैं. हालांकि एक होटल मालिक ने इस प्रॉब्लम का एकदम अलग और धांसू तरीके से हल निकाला है. दरअसल होटल मालिक ने कपल्स को कुछ ऐसा ऑफर दिया है कि लोग भी हैरान हैं. बता दें कि यह ऑफर व्लाडिस्लाव ग्रोचोव्स्की ने दिया है, जो पोलैंड की सबसे बड़ी होटल और प्रॉपर्टी चेन का मालिक है. इनके ऑफर के अनुसार अगर कोई कपल उनके 23 होटलों में से किसी एक में रुकता है और वहीं पर बच्चा कंसीव करता है तो वो उस बच्चे के लिए फ्री में पार्टी देंगे. यानी नामकरण समारोह या कोई और सेलिब्रेशन, वो भी एकदम फ्री में होगा.
ये ऑफर्स भी हैं शामिल
उन्होंने इस पहल को और भी खास बनाने के लिए कुछ और भी ऑफर दिए हैं. उन्होंने वादा किया है कि अगर कोई भी कर्मचारी या ग्राहक उनकी कंपनी से कोई प्रॉपर्टी खरीदता है और अगले पांच सालों के अंदर बच्चा पैदा करता है तो उसे 10,000 पोलिश ज्लॉटी (लगभग $2,750) का कैश बोनस मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान के तहत पैदा होने वाले पहले बच्चे के माता-पिता को एक stroller और एक स्पेशल वेलकम किट भी दी जाएगी. सबसे खास बात यह है कि उनके कुछ होटलों में ऐसे पार्क हैं, जहां इस प्रोग्राम के तहत पैदा होने वाले हर बच्चे के नाम पर एक पेड़ लगाया जाएगा।.
पोलैंड में बर्थ रेट
पोलैंड भी दुनिया के कई देशों की तरह घटती जन्म दर की समस्या से जूझ रहा है. 2023 में यहां प्रति महिला औसत बर्थ रेट 1.2 थी, जो कि 2021 में 1.33 और 1990 में 2.06 थी. Grochowski ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल रक्षा पर पैसा खर्च करने से कुछ नहीं होगा, अगर देश में लोग ही नहीं होंगे.
बता दें कि ये शख्स सिर्फ बिज़नेस ही नहीं करता, बल्कि बहुत सोशली एक्टिव भी है. उसने और उनकी वाइफ ने यूक्रेन के शरणार्थियों की भी बहुत मदद की है, जिसके लिए उन्हें यूनाइटेड नेशंस का बड़ा अवार्ड भी मिला है. उनका कहना है कि उन्हें पैसा कमाने में उतना मजा नहीं आता, जितना समाज के लिए कुछ करने में आता है.