2027 में कौन होगा यूपी में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार! पीएम मोदी ने कर दिया इशारा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सियासत अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईर्द-गिर्द ही घूमती रहती है, ये कहना थोड़ी भी अतिश्योक्ति नहीं है. हालांकि ये सियासी ताकत कमाना सीएम योगी के लिए कोई आसान बात नहीं थी. जिस यूपी में गोलियों की तड़तड़ाहट से सुबह होती हो और रात का सन्नाटा चीख-पुकार में बदल जाता हो, वहां भय मुक्त माहौल बनने से ही सीएम योगी का कद बढ़ा है. यूपी में अब माफिया तो कम हो गए और पुल-सड़कों की संख्या बढ़ गई है. यूपी में जिस तरह से विकास की रफ्तार बढ़ी है, उसके मुरीद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं. वैसे तो ग्रेटर नोएडा में चल रहा एक्सपो मार्ट सरकारी कार्यक्रम है. लेकिन वहां प्रधानमंत्री ने जिस तरह से बदलते यूपी की तारीफ की है, उससे यह साफ जाहिर हो गया है कि सीएम योगी ही फिर से मुखिया होंगे.

पीएम मोदी ने जमकर की यूपी की तारीफ
दरअसल, गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक्सपो मार्ट का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने बदलते यूपी की जमकर तारीफ की. उन्होंने यह भी कहा कि ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे और सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. पीएम मोदी की इस तारीफ को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जाने लगा है. क्योंकि ये कई बार अटकलें लगाई जाती रही हैं कि यूपी में बड़ा बदलाव बीजेपी कर सकती है और इसके लेरप विपक्ष भी कई बार दावा कर चुका है.

प्रदेश और पार्टी दोनों में सीएम योगी का जलवा
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बीजेपी के अंदरखाने में दो फाड़ कई बार हुए हैं. इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब एक बार केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी दोनों दिल्ली पहुंचे थे. लेकिन दोनों ने ही अलग-अलग शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. यहां तक की केशव प्रसाद मौर्य उस वक्त कई ट्वीट कर नाराजगी जता चुके थे. फिर भी कुछ बड़ा बदलाव नहीं हो पाया. इसके अलावा जो लोकसभा उपचुनाव हुआ था, उसके लिए सीएम योगी ने जो टीम तैयार की थी, उसमें शुरुआती दौर में केशव प्रसाद मौर्य का नाम नहीं था. सीएम योगी ने खुद मैनेजमेंट संभाला था. सीएम योगी का जलवा उस वक्त भी देखने को मिला था, जब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक बार अंदर ही अंदर सीएम योगी का रिव्यू पार्टी के विधायकों से लिया था.