लिंग बदलकर लडके से बना लडकी, युवक से खूब बने संबंध, मगर गंद तो तब मची जब…

इस खबर को शेयर करें

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले का एक युवक प्यार के लिए रवि से रिया बन गया। उसने अपना लिंग बदलवा लिया, लेकिन जिसके लिए उसने यह किया, वह अब उसे अपना नहीं आ रहा है। इसलिए रवि उर्फ रिया ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। रवि से रिया बना युवक अमृतसर का है। उसे ठुकराने वाला लड़का जालंधर के जंडियाला गांव का है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में जॉब करते हुए रवि 3 साल पहले जंडियाला के रहने वाले अर्जुन के संपर्क में आया। दोनों में प्यार हो गया और समलैंगिक संबंध बन गए। इसके बाद रवि लिंग बदलवाकर अर्जुन के लिए रिया बन गया, ताकि अर्जुन व समाज को उससे कोई दिक्कत न हो। लेकिन अब अर्जुन रिया को अपनाने के लिए तैयार नहीं है और उसने अमृतसर में पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

जेंडर बदलने के बाद शादी भी की

रिया ने बताया कि अर्जुन ने ही उसका नाम रिया जट्‌टी रखा था। दोनों ने तीन साल पहले शादी भी कर ली और दोनों इकट्‌ठे रहने लगे थे। अर्जुन के परिवार ने भी उसे अपना लिया था, लेकिन अब अर्जुन उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है। रिया ने अर्जुन पर आरोप लगाए हैं कि वह उसे किन्नरों के पास छोड़ना चाहता है।

मामले की जांच शुरू की

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत उन्हें मिली है। रवि ने अपना जेंडर चेंज करवाया और अब लड़के ने उसे अपनाने से मना कर दिया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।