आंगनबाड़ी में ड्यूटी करने गईं महिला, घर लौटने की जगह प्रेमी के संग फरार, अब पति ने थाना में लगाई गुहार

A woman went to do duty in Anganwadi, instead of returning home she ran away with her lover, now the husband appealed in the police station
A woman went to do duty in Anganwadi, instead of returning home she ran away with her lover, now the husband appealed in the police station
इस खबर को शेयर करें

बांकाः बांका के जयपुर थाना क्षेत्र के ढेबरमोह के सुकलाल सोरेन ने अपनी पत्नी सावित्रि हांसदा के अपने प्रेमी के साथ हिमाचल प्रदेश भाग जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुकलाल ने बताया कि शुक्रवार 21 जून की है। उसकी पत्नी सावित्री हांसदा कानीबेल स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के पद पर कार्यरत है। इस 21 जून को आंगनबाड़़ी में ड्यटी करने के पश्चात अपने कथित प्रेमी प्रकाश मूर्मू के साथ बाईक में बैठ कर भाग गई।

दो दिन में वापस लौट आने का महिला ने दिलाया था भरोसा
जब पत्नी घर नहीं लौट कर आई तो पति ने पत्नी की मोबाइल पर फोन किया पर स्विच ऑफ आया। बीते मंगलवार को आवेदक ने पुनः अपनी पत्नी को आठ बजे सुबह फोन किया तो पत्नी ने खुद को अम्बाला रेलवे स्टेशन पर होने की बात बताई। लेकिन बुधवार शाम को फोन पर बताया कि वह प्रकाश मुर्मू के साथ धर्मकांटा हिमाचल प्रदेश में है।

दो दिन में वापस नहीं लौटने पर थाने में शिकायत दर्ज
पति की ओर समझाने पर पत्नी ने दो दिन में वापस लौट घर आने की बात बताई थी । पर जब दो दिन बीत गये और पत्नी लौटकर नहीं आई तो हार कर पति सुकलाल सोरेन ने जयपुर थाना में पत्नी को भगा कर ले जाने का आरोप प्रकाश मुर्मू पर लगाया। उसने थाने में आवेदन दे पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

प्रेमी के साथ रहना चाहती है महिला
इस बाबत में थानाध्यक्ष जयपुर के आलोक कुमार ने बताया कि सावित्री हांसदा से फोन पर बात हुई है और सावित्री हांसदा अपने प्रेमी प्रकाश मुर्मू के साथ रहना चाहती है। प्रेमी प्रेमिका को जयपुर थाना आने को कहा गया है।