अभी अभीः केजरीवाल के मंत्री को भीड ने धक्के मारकर भगाया, जमकर लगाये चोर-चोर के नारे

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज आज मयूर विहार बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे थे। यहां पर गुस्साए लोगों ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी और विरोध को देखते हुए मंत्री तत्काल वापस लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि अव्यवस्था से परेशान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों को राहत शिविर में खाने पानी से लेकर शौचालय समेत कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मयूर विहार में शिविर का जायजा लेने पहुंचे सौरभ भारद्वाज के सामने ही आप कार्यकर्ताओं और महिलाओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। गुस्साए लोगों ने ”चोर -चोर” के नारे भी लगाए। लोगों का आरोप है कि अबतक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बता दें, मयूर विहार बाढ़ राहत शिविर में यमुना खादर के लोगों को रखा गया है।

राहत शिविर में नारेबाजी और विरोध के बाद एक बार फिर आप और भाजपा के बीच राजनीती तेज हो गई है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसे बीजेपी का प्रायोजित विरोध बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के जरिए हंगामा करा रही है।

प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच मंत्री केवल कुछ ही लोगों से मिल पाए और फिर वापस लौट गए। मीडिया से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के बनाए राहत शिविरों में जाने से भी रोका जा रहा है। भाजपा के द्वारा प्रायोजित लोग ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सांसद नहीं आ रहे हैं इसलिए भाजपा दिल्ली के मंत्रियों और विधायकों को रोक रही है ताकि लोग ये सवाल न करें कि भाजपा के संसद क्यों नहीं आ रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि BJP महिला कार्यकर्ताओं के जरिए विरोध और नारेबाजी करवा रही है।