11 लड़कियां पकड़ी गईं: दुपट्‌टे से मुंह छिपाती रही, शक न हो इसलिए मालिक ने…

11 girls were caught: They kept hiding their faces with dupattas, so the owner...
11 girls were caught: They kept hiding their faces with dupattas, so the owner...

अयोध्या। अयोध्या में गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने छापा मारकर 11 लड़कियों को पकड़ लिया। गेस्ट हाउस मालिक और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के गेस्ट हाउस में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कमरों में मौजूद लड़कियां भागने लगीं लेकिन बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जब थाने ले जाने लगी तो लड़कियां अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाती रहीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस मालिक लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाता था। किसी को शक न हो इसलिए उन्हें गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने देता था। उनके खाने-पीने का सारा इंतजाम गेस्ट हाउस में ही करता था।

SP सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया- एक लड़की के पास से 1.35 लाख रुपए कैश मिले हैं। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के रानी सती गेस्ट हाउस का है। गेस्ट हाउस, फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर है।

5 गाड़ियों से 25 पुलिसवाले ने छापेमारी की शुक्रवार देर रात 11 बजे 4 थानों के 25 पुलिसवाले 5 गाड़ियों से गेस्ट हाउस पहुंचे। इसमें 6 महिला पुलिसकर्मी भी थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस वालों के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गए।

सभी वीडियो बनाने लगे। कुछ पुलिसवाले गेस्ट हाउस के अंदर गए, जबकि कुछ बाहर ही खड़े थे। 2-3 लड़कियां भागकर बाहर आईं, लेकिन बाहर खड़े पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग वीडियो बनाने लगे। इसके बाद लड़कियों ने अपना मुंह दुपट्‌टे से बांध लिया।

4 दिन पहले पुलिस ने गेस्ट हाउस में पूछताछ की थी सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया- स्थानीय स्तर पर काफी समय से गेस्ट हाउस को लेकर सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रही थीं। चार दिन पहले भी पुलिस ने शक होने पर वहां जाकर पूछताछ की थी। लड़कियां गेस्ट हाउस में गेस्ट बनकर रह रही थीं, इसलिए शक नहीं हुआ। पुलिस ने इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की। वहां सेक्स रैकेट चल रहा था। गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी लड़कियों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई है।
स्थानीय बोले- सैक्स रैकेट चल था, हमें पता ही नहीं चला स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सैक्स रैकेट चल रहा था, इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन रात के समय काफी लोग यहां आते थे। गेस्ट हाउस के बाहर काफी चहल कदमी रहती थी। आज पुलिस ने छापा मारकर खुलासा किया।

मेरठ पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। बाहर से इस सेंटर पर कंप्यूटर ट्रेनिंग और जॉब वर्क सिखाने का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था।