55 साल की प्रेमिका 30 का प्रेमी, भरे बस स्टैंड पर लिपटकर करने लगी ऐसी जिद, तभी जवान बेटे ने मारी एंट्री

बांकाः प्रेम कहानियां तो कई सुनी और देखी होंगी, लेकिन यह एकदम अलग है. जहां 55 साल की प्रेमिका 20 साल छोटे शख्स पर दिल हार बैठी. तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी से भरे बस स्टैंड पर लिपट गई और बिलख-बिलखकर रोने लगी. महिला का जवान बेटा भी मौके पर आ गया. उसने साथ चलने को कहा तो मां 30 साल के आशिक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई. हाई वोल्टेज ड्रामा चलता देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई.

वाक्या बांका जिले के अमरपुर बस स्टैंड का है. रविवार की सुबह तीन बच्चों की मां 55 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी गई. घटना के बाद कुछ समय के लिए बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. महिला अपने 30 साल के प्रेमी से लिपटकर उसके साथ जाने की जिद्द करने लगी. बाद में महिला के जवान बेटे ने दोनों को पकड़कर अमरपुर पुलिस को सौंप दिया. महिला के बेटे में सारी कहानी पुलिस को बताई.

बेटे ने बताई पूरी कहानी
महिला के जवान बेटे समित मण्डल नद ने बताया कि हम तीन भाई अमरपुर के भरको में रहते हैं. छह महीने पहले अचानक घर से कुछ गहने और अन्य महंगा सामान लेकर फरार हो गई थी. काफी खोजबीन भी की गयी थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. आज अचानक कुछ लोगों ने समित मण्डल को फोन कर बताया कि उसकी मां किसी युवक के साथ कहीं जाने की तैयारी में बस स्टैंड पर खड़ी है. सूचना मिलते ही बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया.

मिस्ड कॉल से हुआ था प्यार
महिला अपने 30 साल के प्रेमी वकील मिश्रा से लिपटी रही. इसका प्रेमी अररिया जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. थाना में पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि मिस्ड कॉल के बाद बात होने के बाद प्यार हुआ और बाद में भागकर लुधियाना में शादी करने की बात कहते हुए अब साथ रहने की बात कह रही है.