3AC में सिगरेट पी रही थी पैसेंजर, रेलवे वालों आए और बाहर जाने को कहा

ट्रेन के अंदर किसी भी प्रकार का नशा करके सफर करना कानूनी रूप से अपराध है। वो भी 3AC में सफर के दौरान, सिगरेट पीना और भी उल्टा कदम होता है। क्योंकि AC कोच को ठंडा रखने के लिए पहले ही उसे पैक किया जाता है। जिसके चलते अगर कोई पैसेंजर ट्रेन के AC कोच में सिगरेट पीने लगे, तो उसे लेकर बवाल होना लाजमी है।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में एक महिला ट्रेन के 3AC कोच में सिगरेट पी रही होती है। ऐसे में रेलवे कर्मी अंदर उसे ऐसा करने से मना करते हैं। जिसके बाद वह अपनी वीडियो बनता देख भड़क जाती है और उनसे ‘वीडियो डिलीट करो’ कहने लगती है। इस बीच उनके बीच जमकर क्लेश होता है, जिसकी वीडियो वायरल होने पर यूजर्स अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

वीडियो में महिला 3AC में सिगरेट पी रही होती है। ऐसे में रेलवे कर्मचारी पहले तो उसे ऐसा करने से मना करते हैं। फिर वह उसे बाहर जाकर पीने को कहते हैं। हालांकि, वह महिला को यह भी बताते है कि बाहर भी सिगरेट पीने की इजाजत नहीं है। बहस के दौरान, महिला जब रेलवे वालों को वीडियो बनाते देखती है, तो वह उनसे वीडियो डिलीट करने को कहने लगती है।

लेकिन रेलवे कर्मी ऐसा करने से मना कर देते हैं। फिर वह रेलवे पुलिस को बुलाने की बात कहते हैं, तो महिला और भी नाराज हो जाती है और लगातार वीडियो बंद करने को कहती है। अंत में जब वह समझ जाती है कि वीडियो डिलीट नहीं होगी, तो वह अपनी सीट पर लेट जाती है। करीब 92 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है।

ये तलब ही ऐसी है!

@tusharcrai ने X पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- सिगरेट पीने की तलब, बेइज्जत करवा देती हैं। वायरल वीडियो में चलती ट्रेन में इस तरह धूम्रपान करेगी तो सामने वाला आपकी करतूतों को दिखाएगा? इस वीडियो को अब तक 80 हजार के ऊपर व्यूज और ढाई हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट्स भी आए है।

वीडियो में सिगरेट पीते पकड़े जाने पर महिला का रिएक्शन देखने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में ‘चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ लिखते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसको उठाकर बाहर करना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि माननीय रेल प्रशासन अविलंब कार्रवाई करें साथ ही सोशल मीडिया पर डालें ताकि दूसरे ऐसा करने से डरें। एक अन्य यूजर ने कहा कि एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी, मैडम पर कारवाई होनी चाहिए।