दूध में नशीली दवा, पीकर हो गई बेहोश, फिर कुएं में जो मिला पूरा गांव दहल गया

हापुड़ः हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में लापता महिला का लापता विवाहिता का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया. पति ने लापता महिला की गुमशुद की थाने में दर्ज कराई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा है. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम वैट निवासी मोहम्मद आजाद ने 17 सितंबर को सिंभावली थाने में अपनी पत्नी गुलशन परवीन की गुमशुद की दर्ज कराई थी. गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो गुमशुदगी दर्ज करने वाले पति पर ही शक हुआ. इसके बाद जब पुलिस ने पति मोहम्मद आजाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पत्नी पर शक था. उसकी शादी गुलशन परवीन से 15 साल पहले हुई थी.

एसपी ने बताया कि आरोपी ने 15 सितंबर को अपनी पत्नी को पहले दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाई दी. इसके बाद अपने एक सहयोगी के साथ रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर शव बोरे में भरकर लिया. रात होने पर शव को रिक्शे में लाद कर ले जाकर कुएं में फेंक दिया. एसपी ने पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का शव कुएं से बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि आरोपी के सहयोगी की पुलिस तलाश कर रही है. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य न होना और एक दूसरे पर शक करना हत्या का कारण बना है.