कभी-कभी किस्मत इतनी चमकती है कि जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. ऐसा ही हुआ अमेरिका की कनेक्टिकट रहने वाली क्रिस्टिना डेरेवजानिक के साथ. उन्होंने मशहूर टीवी गेम शो “Wheel of Fortune” में हिस्सा लेकर $1,035,155 यानी करीब 8.6 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. खास बात यह रही कि क्रिस्टिना ने अपनी इस बड़ी सफलता को चार महीने तक सब से गुप्त रखा, यहां तक कि अपने नए बॉयफ्रेंड को भी नहीं बताया. जब सच सामने आया, तो बॉयफ्रेंड की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
शो में ऐतिहासिक जीत
क्रिस्टिना ने इस साल मई में एपिसोड की शूटिंग की थी। शो की गोपनीयता नियमों के चलते उन्हें नतीजे किसी को बताने की अनुमति नहीं थ. उनके बॉयफ्रेंड के साथ यह रिश्ता नया ही था, लेकिन क्रिस्टिना ने उन्हें भी यह राज़ छुपाए रखा. मंगलवार को जब शो ऑन-एयर हुआ, तो बॉयफ्रेंड ने टीवी पर देखकर जाना कि क्रिस्टिना ने इतनी बड़ी रकम जीत ली है. शो की इस जीत ने क्रिस्टिना का नाम इतिहास में दर्ज कर दिया.
नकद इनाम और यात्राओं का पैकेज
क्रिस्टिना ने सिर्फ नकद इनाम ही नहीं जीता, बल्कि उन्हें मोंटाना और टोक्यो की यात्रा का पैकेज भी मिला. उन्होंने बताया कि कम से कम एक यात्रा में वह अपने नए बॉयफ्रेंड को साथ ले जाएंगी. परिवार और दोस्तों से भी उन्होंने इस खबर को छुपाए रखा, हालांकि माता-पिता को उनके चाल-ढाल से अंदाजा हो गया था कि कुछ अच्छा हुआ है. कुल इनाम राशि से टैक्स कटने के बाद उन्हें करीब $660,000 यानी लगभग 5.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.
इनाम का इस्तेमाल और जीवन बदलने वाली जीत
क्रिस्टिना ने कहा कि वह इनाम की एकमुश्त राशि लेना चाहती हैं ताकि अपने स्टूडेंट लोन चुका सकें और अपना पहला घर खरीद सकें. उनके अनुसार यह जीत उनके जीवन को पूरी तरह बदल देगी. पहले घर खरीदने का सपना पूरा करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन अब यह संभव हो गया है. उन्होंने अपने नए साथी के साथ इस खुशी को साझा करने की भी योजना बनाई है.
बॉयफ्रेंड का शानदार रिएक्शन
जब बॉयफ्रेंड ने टीवी पर जीत देखी, तो उन्होंने तुरंत क्रिस्टिना को फोन कर खुशी जताई. उनकी खुशी और उत्साह देखकर क्रिस्टिना भी बेहद खुश हुईं. यह जीत न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने वाली है, बल्कि रिश्ते में भी नई ऊर्जा और उत्साह भर गई है. चार महीने का राज़ खुलने के बाद दोनों ने मिलकर इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया और भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित हो गए.