मां-बाप के बाहर जाते ही लड़की ने बुलाया प्रेमी फहाद, फिर दोनों के साथ गजब हुआ

UP News: मेरठ के इकला रसूलपुर गांव की रहने वाली एक युवती के परिजन मंगलवार के दिन इलाज करवाने के लिए परीक्षितगढ़ चले गए थे. मगर उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी पीठ पीछे उनकी लड़की जो करने जा रही है, वह सुर्खियों में आ जाएगा. लड़की का अफेयर मवाना के रहने वाले अल फहाद से चल रहा था.

इसी बीच जैसे ही युवती ने देखा कि उसके मां-पिता गांव से चले गए तो उसने अपने प्रेमी को फोन किया और उसे सब बता दिया. युवती ने उसे मिलने के लिए बुला लिया. प्रेमी युवक ने भी अपने दोस्त को साथ लिया और प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आ गया. मगर रात के समय दोनों के साथ कांड हो गया.

एक आहट ने फंसवा दिया
रात के समय प्रेमी अपने दोस्त के साथ लड़की के घर जा पहुंचा. यह तक सही जा रहा था. मगर तभी पड़ोसी की नजर युवती के घर की तरफ चली गई. दरअसल रात के समय घर से आवाज आई, आहट हुई, ऐसे में पड़ोसी घर में पहुंच गए. वहां उन्होंने युवती और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों के रिश्ते का राज खुल गया. मौका देख प्रेमी युवक का दोस्त वहां से भाग निकला.