शादीशुदा महिलाओं के नाजायज संबंध और प्रेम कहानियों के खौफनाक अंजाम के कई किस्से और केस आपने सुने होंगे. लेकिन पंजाब के फरीदकोट जिले की सुखनवाला गांव में एक महिला के प्रेम संबंध और उसका हश्र जानकर आप हैरान हो जाएंगे. इसी साल कनाडा से डिपोर्ट होकर एक शादीशुदा महिला रूपिंदर कौर पंजाब के फरीदकोट आई थी. दिखने में सुंदर रूपिंदर कौर की मुलाकात जवान और हैंडसम लड़का हरकंवलप्रीत सिंह नाम के एक शख्स से हुई. दोनों की ऑनलाइन साइट पर बातें शुरू हुईं. धीरे-धीरे दोनों में रिश्ते बने और एक दिन ऐसी घटना घटी, जिसने शादीशुदा महिला और उसके परिवार में तूफान ला दिया.
शादीशुदा महिला का नाजायज संबंध कितना खतरनाक
रूपिंदर कौर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर अपने पति गुरविंदर सिंह का मर्डर कर दिया. मर्डर इस तरह से किया, जिससे ये लगे कि उसका मर्डर चोरी या डकैती में बचाव करते हुआ हो. रात के अंधेरे में रूपिंदर कौर और उसका प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह ने गुरविंदर सिंह को गला दबाकर हत्या कर दिया और लाश को छत पर फेंककर शोर मचाने लगी. महिला ने कई घंटे तक पुलिस को और गांववालों को अंधेरे में रखा. लेकिन एक घटना ने पत्नी की करतूत को शक के दायरे में ला दिया. वह बार-बार अपना बयान बदलती. जिससे पुलिस को शक हुआ.
कनाडा से शुरू हुआ और फरीदकोट में हुआ अंत
पंजाब का फरीदकोट जिले का सुखनवाला गांव 28 और 29 नवंबर की रात जागता रहा. गुरविंदर सिंह नाम का एक शख्स अपनी पत्नी रूपिंदर कौर के साथ रह रहा था. लेकिन अचानक ही रूपिंदर कौर मकान के छत पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि उसके पति को डकैतों ने मार दिया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो घरों में बिखरे सामान और छत पर गुरविंदर सिंह की लाश इसकी गवाही दे रहा था.
पति को पत्नी के नाजायज संबंध का कब चला पता
लेकिन गुरविंदर सिंह की बहन की एंट्री होती है और वह पुलिस को बयान देती है कि उसके भाई की हत्या रूपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह ने किया है. पुलिस ने रोती-बिलखती पत्नी रूपिंदर कौर से पूछताछ शुरू की तो बड़े राज से पर्दा उठा. पुलिस की गहन जांच में इसकी कड़ियां एक त्रिकोणीय प्रेम संबंध और विश्वासघात से जुड़ी पाई गईं. पुलिस ने अब मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है. वहीं उसका प्रेमी अभी फरार चल रहा है.
प्रेमी फरार और प्रेमिका सलाखों के पीछे
रूपिंदर कौर का प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआणा का रहने वाला है. पुलिस ने रूपिंदर कौर और उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है. बता दें कि एनआरआई परिवार से संबंध रखने वाला गुरविंदर सिंह का विवाह साल 2023 में फरीदकोट निवासी रूपिंदर कौर से हुआ था. विवाह के बाद रूपिंदर कौर कनाडा चली गई थी, लेकिन 2024 में उसे वहां से डिपोर्ट कर दिया गया था. इस दौरान उसके साथ ही कनाडा से डिपोर्ट हुए बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के उसके प्रेम संबंध बन गए थे.
मृतक गुरविंदर सिंह की बहन मनवीर कौर ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई रूपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह के संबंधों के बारे में जानकारी देता रहता था. मेरे भाई ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है. पंजाब पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है. डीएसपी तिरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर और उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. रूपिंदर कौर से पूछताछ हो रही है. वहीं, उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर शादीशुदा महिलाओं की बेवफाई का याद दिला दिया है.