करवाचौथ के पहले पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में पकड़ा, नीले ड्रम के डर से…

सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में करवाचौथ से पहले एक युवक ने अपनी पत्नी को होटल में एक युवक के साथ पकड़ा. युवक ने अपना वीडिया जारी करते हुए पुलिस से मदद मांगी. सोलन जिले के एक गांव के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की कारगुजारियों के बारे में अपना दर्द सांझा किया है.

युवक ने गुरुवार को अपनी पत्नी को उसके भांजे के साथ होटल में पकड़ा और फिर पुलिस को भी कॉल किया. हालांकि, पुलिस मौके पर नहीं आई और तर्क दिया कि महिला और युवक बालिग हैं और ऐसे में वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं.

युवक ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी औऱ उसके दो बच्चे हैं. उसकी पत्नी का अब उसी के घर के करीब रहने वाले भांजे के साथ चक्कर चल रहा है. गुरुवार को उन्होंने होटल में दोनों को रंगे हाथ पकड़ा.

पति को लंबे समय से अपनी पत्नी पर शक था और गुरुवार को वह होटल पहुंचा और दोनों को पकड़ा. इस दौरान पीड़ित युवक ने दोनों को पकड़ा और हाथापाई भी हुई. इस दौरान युवक ने पत्नी के प्रेमी से पूछताछ की. वहीं, इस दौरान महिला ने मारपीट के आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर हाथ नहीं उठाना है.

युवक ने होटल का नाम बताते हुए सवाल किए. वहीं, महिला के प्रेमी से पति ने जब पूछा तो उसने कहा कि वह भाभी जी से सॉरी फील कहने के लिए आया था. इस पर पति ने सवाल किया कि वह होटल में सॉरी फील करने आता है. युवक ने कहा कि वह उसकी भाभी है. इस बीच दोनों में बहसबाजी होती रही.

11 साल से ऐसा चल रहा हैः पति
पति ने बताया कि मेरी वाइफ के नाजायज संबंध हैं और 11 साल से ऐसा चल रहा है. पुलिस भी मेरी मदद नहीं कर रही है और हर बार मुझे डांट फटकार भेज देते हैं. पति ने कहा कि गुरुवार को सोलन पुलिस ने मुझसे एक शिकायत ली है और उसके बाद घर भेज दिया. पति ने बताया कि मुझे डर है कि मैं भी किसी दिन नीले ड्रम में मिलूंगा या फिर जैसा पूरे भारत में पतियों के साथ होगा, वैसा कुछ ही मेरे साथ किया जाएगा. पति ने इंसाफ की गुहार लगाई है. उधर, होटल से पत्नी के बाहर निकलने का वीडियो भी सामने आया है.