Dulha Dulhan Ka Video: कभी-कभी शादी के पल इतने भावुक हो जाते हैं कि देखने वाले भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लव मैरिज कपल की वरमाला से पहले का पल भावनाओं से भरपूर है. वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ थामे खड़ी होती है और तभी डीजे अचानक एक रोमांटिक गाना बजा देता है. गाना सुनते ही दुल्हन रोने लगती है और दूल्हे से लिपट जाती है. इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है और वायरल होते ही लाखों बार देखा जा चुका है.
डीजे ने बजाया खास गाना
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही फिल्म “हां मैंने प्यार किया है” का मशहूर गाना “मुबारक मुबारक” बजता है, दुल्हन अपने आंसू रोक नहीं पाती. फोटोग्राफर उसे संभालने की कोशिश करता है, लेकिन वह दूल्हे से लिपटकर रोती रहती है. यह पल शादी के हर भावुक व्यक्ति को छू लेने वाला है. गाना और भावनाओं की गहराई ने इस वीडियो को खास बना दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस प्यारे और दिल छू लेने वाले पल को देखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर @gaya_bihar_gaya8414 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया हैं. जिसे अब तक 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं. जबकि 3 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किए हैं. लोग वीडियो पर भावुक कमेंट्स कर रहे हैं और दुल्हन-दूल्हे की खुशियों में शामिल हो रहे हैं. यह वीडियो प्यार और भावनाओं की ताकत को बयां करता है.