इतना पैसा की हजारों लोगों को बना दे करोड़पति… जीती 161,693,370,000 की लॉटरी

Lottery Jackpot: क्रिसमस का इससे शानदार गिफ्ट क्या हो सकता है. अमेरिका के अर्कांसस में एक भाग्यशाली लॉटरी टिकट धारक ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारी-भरकम पावरबॉल जैकपॉट जीता है. लॉटरी की रकम करीब 1.8 बिलियन अरब डॉलर यानी करीब 161,693,370,000 रुपये बताई जा रही है.

ऐतिहासिक बड़ा इनाम
यह अमेरिकी इतिहास में अब तक जीता गया दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट और इस साल का सबसे बड़ा पावरबॉल पुरस्कार बन गया है. CBS न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीतने वाले एकमात्र टिकट धारक ने सभी 6 नंबर – 4, 25, 31, 52, और 59 – के साथ-साथ लाल पावरबॉल 19 को भी मिलाया. आधिकारिक पावरबॉल वेबसाइट के अनुसार, आखिरी समय में टिकटों की बिक्री के बाद अंतिम जैकपॉट अनुमानित रकम $1.8 बिलियन तक पहुंच गई.

क्या बोले लॉटरी कंपनी के चेयरमैन
पावरबॉल प्रोडक्ट ग्रुप चेयर और आयोवा लॉटरी के CEO मैट स्ट्रॉन ने कहा, नए पावरबॉल जैकपॉट विजेता को बधाई. उन्होंने कहा, यह सच में एक असाधारण, ज़िंदगी बदलने वाला इनाम है. उन्होंने देश भर के खिलाड़ियों को भी धन्यवाद दिया, और कहा कि हर टिकट देश भर में पब्लिक प्रोग्राम और सर्विस को सपोर्ट करने में मदद करता है. स्ट्रॉन ने कहा, हम उन सभी खिलाड़ियों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस जैकपॉट स्ट्रीक में हिस्सा लिया – खरीदा गया हर टिकट देश भर में पब्लिक प्रोग्राम और सर्विस को सपोर्ट करने में मदद करता है.

विजेता के नाम का खुलासा नहीं
CBS न्यूज के अनुसार, यह सिर्फ़ दूसरी बार है जब अरकांसस में पावरबॉल जैकपॉट जीतने वाला टिकट बेचा गया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पहली ऐसी जीत 2010 में हुई थी. विजेता, जिसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है, अब दो पेआउट ऑप्शन में से चुन सकता है – 30 सालों में सालाना किस्तों में पूरे $1.817 बिलियन, या टैक्स से पहले लगभग $834.9 मिलियन का एकमुश्त कैश पेमेंट. अगर सालाना किस्त का ऑप्शन चुना जाता है, तो इनाम किस्त के रूप में दिया जाता है, जिसके बाद 29 सालाना पेमेंट होते हैं जो हर साल 5% बढ़ते हैं.

पावरबॉल टिकट की कीमत $2 है और ये 45 अमेरिकी राज्यों, वाशिंगटन DC, प्यूर्टो रिको और US वर्जिन आइलैंड्स में बेचे जाते हैं. अब तक का सबसे बड़ा पावरबॉल जैकपॉट, $2.04 बिलियन, नवंबर 2022 में कैलिफोर्निया में जीता गया था.