Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आयी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यह मामला तब सामने आया जब एक अविवाहित लड़की ने बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया. जन्म के बाद यह मामला अस्पताल में आग की तरह फैल गया. हर कोई तरह तरह के कयास लगाने लगा. इसी बीच एक युवक पहुंचा और खुद को बच्चे का पिता बताया.
पूरा मामला हुआ यूं कि बिहारशरीफ के निमगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय लल्लू प्रसाद का बेटे अंकित कुमार और खंदकपर मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार की बेटी आरती कुमारी के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह बात दोनों ने अपने घर वालों को नहीं बताया.
वहीं, जब लड़की प्रेग्रेंट हो गई, तो आरती ने उसे जन्म देने का संकल्प लिया और अंकित ने भी उनका साथ दिया. जब आरती की डिलिवरी हुई और एक बेटे को जन्म दिया. अंकित ने अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी.
जानकारी मिलने के बाद लड़का और लड़की के परिवार दोनों को शादी करने की इजाजत दे दिया. उसके बाद दोनों प्रेमी काफी खुश दिखाई दे रहे है. दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा भी कर रहे है. अंकित की भाभी का कहना दोनों शादी के लिए तैयार है तो हमलोगों कोई परेशानी नहीं है हमलोग शादी के लिए तैयार है. अस्पताल की आशा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य है.