फतेहपुर। UP Crime News उत्तर प्रदेश के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में 18 नवंबर को बड्डूपुर मार्ग किनारे मिले शव के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला ब्लाइंड मर्डर प्रतीत हो रहा था, लेकिन गहन जांच में पता चला कि मृतक राजमल की हत्या उसकी पत्नी और 17 वर्षीय बेटे ने मिलकर की थी।
UP Crime News पुलिस के अनुसार राजमल शराब का अत्यधिक सेवन करता था और पारिवारिक विवाद अक्सर बढ़ जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह पत्नी पर अनुचित दबाव बनाता था, जिसके कारण घर में तनाव बना रहता था। आरोप है कि राजमल, सियावती पर दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए दबाव बनाता था। राजपाल ऐसा कर पैसे कामना चाहता था। उसे शराब पीने की भी लत थी। नशे में आकर वह पत्नी और बच्चों को मारता था। यहीं से उसके अंत की पटकथा लिख दी गई और 17 नवंबर की रात घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।
ढोल-पूजन से लौटने के बाद राजमल घर से बाहर निकला। कुछ देर बाद उसकी पत्नी और बेटा भी उसके पीछे गए और सुनसान स्थान पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य न मिलने से मामला पहले संदिग्ध माना जा रहा था, परंतु पुलिस की मैनुअल और डिजिटल जांच में तथ्य सामने आने पर पूरी वारदात स्पष्ट हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।