रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट डाला। परिजनों ने जब उसे गंभीर हालात में देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। पति के प्राइवेट पार्ट में 8 टांके लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने ऐसा किया है। पति ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पति और पत्नी यहां के बनेकेला का रहने वाला था। वह पेशे से राजमिस्त्री है। दंपति के तीन बच्चे हैं। शुक्रवार की दोपहर पत्नी का अपनी ननद से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान शराब के नशे में महिला का पति घर पहुंचा। जिसके बाद पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट लिया।
बीच बचाव की कोशिश कर रहा था पति
जानकारी के अनुसार, जब पति घर पहुंचा तो विवाद हो रहा था। ननद और भौजाई के बीच विवाद मारपीट हो रही थी। इस दौरान उसने बीच बचाव की कोशिश की। जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में अपने पति के साथ भी मारपीट की। इसके बाद दोनों के बीच कमरे में विवाद होने लगा। पहले पति ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की उसके बाद पत्नी भी गाली-गलौज करने लगी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया।
दर्द से करहता हुआ बाहर आया
पत्नी ने जैसे ही पति के प्राइवेट पार्ट का काटा वह चोर से चीखने लगा। थोड़ी देर बाद वह दर्द से कहराता हुए वह बाहर निकला। जिसके बाद परिजनों ने देखा की खून निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद 8 टीके लगाए।
हिरासत में पत्नी
पीड़ित पति ने रविवार को थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया है। लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले में जांच चल रही है।