‘तुम मुझे पसंद नहीं, जाओ मर जाओ’, फिर लगाया फंदा ओर…

"I don't like you, go and die", then hanged herself and...
"I don't like you, go and die", then hanged herself and...

मुंगेर। Bihar: घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति की बेवफाई और प्रताड़ना के कारण उसने आहत होकर आत्महत्या कर लिया।

मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के महपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब तक घरवालों को जानकारी हुई तब तक उस महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति की बेवफाई और प्रताड़ना के कारण उसने आहत होकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसकी जानकरी सुसराल पक्ष को दी, लेकिन कोई भी ससुरालजन का सदस्य नहीं पहुंचा।

परिजनों ने क्या बताया
परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी 4 मई 2025 को लौना निवासी से हुई थी। शादी के कुछ महीने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन जब मृतका को जानकारी हुई की पति का अवैध संबंध सुल्तानगंज की एक महिला के साथ है जो रिश्ते में उसकी मौसी है और उसके चार बच्चे है।

इसी मामले को लेकर लगातार मृतका और उसके पति के बीच इस बात को लेकर विरोध होता था। बार-बार पति मृतका से कहता था कि तुम मुझे पसंद नहीं हो, इसलिए तुम मर जाओ। मृतका के परिजनों ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी में पांच लाख रुपये दहेज के रूप में दिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।