इंदौर में प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, युवती ने वीडियो कॉल पर प्रेमी को उकसाया

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में 21 वर्षीय युवक अभिषेक प्रजापत की आत्महत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि अभिषेक अपनी प्रेमिका की लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से इतना परेशान था कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना 14 नवंबर की है जब अभिषेक अपने घर में मृत पाया गया. और पढ़ें

परिवार ने पुलिस को एक वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है जिसमें प्रेमिका अभिषेक को लगातार आत्महत्या करने के लिए उकसाती हुई सुनाई दे रही है. रिकॉर्डिंग में वह उसे फांसी लगाने, तलवार से गला काटने और पेट में तलवार घुसाने जैसे तरीके अपनाने की धमकियां देती है. परिजनों का कहना है कि अभिषेक लंबे समय से तनाव में था और प्रेमिका की धमकियों से उसकी स्थिति और खराब होती जा रही थी.

मां-बाप की हत्या करने के बाद बेटे ने की आत्महत्या

मृतक के भाई मोहन प्रजापत ने बताया कि अभिषेक कई दिनों से परेशान था और अक्सर अकेले में रहता था. उन्होंने कहा कि अभिषेक ने कुछ बार घरवालों को बताया था कि प्रेमिका उसे वीडियो कॉल पर धमकाती है. मोहन का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव की वजह से उसने यह कदम उठाया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परदेशीपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. परिजनों द्वारा सौंपे गए वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

प्रेमिका पर लगे उकसाने के आरोप

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि अभिषेक को कब से धमकियां मिल रही थीं और इन धमकियों ने उसकी मानसिक स्थिति पर कितना प्रभाव डाला. परिवार न्याय की मांग कर रहा है और चाहता है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए.