प्यार करने वालों की मौज, डेटिंग, शादी और बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे लाखों रुपये, वजह हैरान कर देगी

South Korea marriage support: दरअसल, दक्षिण कोरिया फिलहाल अपने देश कम जनसंख्या वृद्धि को लेकर परेशान है. क्योंकि, ज्यादा वित्तीय विकास की वजह से जनता के बीच व्यक्तिगत संबंधों और परिवार बनाने में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह जनता को ज्यादा लंबे समय तक काम करना और प्रोफेशनल दबाव है. जिसके चलते युवाओं को डेटिंग, शादी और बच्चे पैदा करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है या फिर यूं कहें कि वो डेटिंग और शादी के चक्कर में नहीं पड़ना चाह रहे, जिसकी वजह से दक्षिण कोरिया में जन्म दर दुनिया के निचले स्तर पर पहुंच गई है.

सामाजिक सुरक्षा
जिसके चलते सरकार को यह महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ा, ताकि यूथ पर पैसे का बोझ कम हो और वो डेटिंग, शादी और बच्चे पैदा करने के बारे में विचार करें. जिससे की देश में जनसंख्या गिरावट को रोका जा सके और दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को आने वाले समय में कोई बड़ा जोखिम न उठाना पड़े. सरकार ने सबसे पहले जो जोड़ा डेट करना चाहता है, उनको वित्तीय सहायता दे रही है. जो जोड़े मिलना चाहते हैं उनको नकद प्रोत्साहन राशि मिलती है. जिससे वो अच्छे से बाहर घूम सके, खाना खा सकें और फिल्में देखने के साथ-साथ अच्छा समय साथ में बिता सकें.

कितने रुपए
सरकार की तरफ से कुछ जोड़ों के तो परिवार का भी आर्थिक सहायता दी है. डेट करने वाले जोड़ों को 31 हजार रुपए दिए जाते हैं. अगर जोड़ा डेटिंग के बाद आगे बढ़कर शादी कर रहा है तो उसे 25 लाख रुपए तक की सहायता मिलती है. हालांकि, दक्षिण कोरिया की ये प्रथा भारत में होने वाले सामूहिक विवाहों से अलग है. जहां सरकार जोड़ों को घरेलू सामान देती है. जबकि दक्षिण कोरिया में लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना सबसे बड़ा लक्ष्य है. क्योंकि यहां यूथ आर्थिक मजबूती के चलते रिश्तों को समय नहीं दे पा रहे हैं.

मिलेगी मदद

बच्चा पैदा करने के इच्छुक जोड़ों को भी दक्षिण कोरिया में सरकार की तरफ से बड़ी राशि दी जा रही है. इसमें बच्चों की देखभाल के लिए सरकार वित्तीय सहायता कर रही है. क्योंकि देश में जीवन यापन की लागत ज्यादा है, जिसकी वजह से दंपत्ति बच्चे पैदा करने की इच्छा को टालते रहते हैं. इसके चलते अब जैसे जैसे युवा अपने करियर ग्रोथ और वित्तीय स्टेब्लिटी को अहमियत दे रहे हैं तो सरकार उनके रिश्तों और पारिवारिक जीवन में वित्तीय और सामाजिक बाधाओं को दूर करने के लिए सहायता कर रही है.