Fight in metro video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिंगापुर की MRT ट्रेन का बताया जा रहा है. वीडियो में दो चीनी मूल के पुरुष एक-दूसरे से बहस करते नजर आते हैं. आमतौर पर ऐसे झगड़ों में लोग चिल्लाते हैं या हाथापाई करते हैं, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग दिशा में चला गया. इसी वजह से यह क्लिप लोगों का ध्यान खींच रही है.
लड़ाई में ऐसा क्या हुआ जिसने सबको चौंका दिया?
वीडियो में दोनों व्यक्ति एक-दूसरे को डराने के लिए थूकने लगते हैं. गुस्से में वे बार-बार सिर हिलाते हुए सामने वाले के और करीब आते जाते हैं. इसी दौरान उनके चेहरे बार-बार आपस में टकरा जाते हैं. यह सीन ऐसा लगता है जैसे वे गलती से एक-दूसरे को किस कर रहे हों. जो पल डरावना होना चाहिए था, वही अजीब और हास्यास्पद बन गया. दोनों के बीच की नजदीकी इतनी बढ़ जाती है कि देखने वालों को समझ ही नहीं आता कि यह झगड़ा है या मजाक. न कोई मुक्का, न गाली, सिर्फ थूकने की कोशिश और सिर की टक्कर. इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हंसी में डाल रहा है और कई लोग इसे अब तक की सबसे अजीब लड़ाई बता रहे हैं.
Grok चैटबॉट ने इस वीडियो को कैसे समझाया?
जब इस वीडियो को लेकर एक्स के चैटबॉट Grok से सवाल किया गया, तो उसने भी इसे अजीब लेकिन मजेदार घटना बताया. Grok के मुताबिक, यह सिंगापुर MRT का वायरल वीडियो है, जहां बहस थूकने तक पहुंच जाती है और ज्यादा पास आने की वजह से चेहरे टकरा जाते हैं, जो किस जैसा लगता है. उसने इसे कुछ लोगों के लिए हास्यास्पद और कुछ के लिए तीखी सार्वजनिक बहस कहा. जी न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करता है. इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर बनाई गई है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या-क्या कहा?
वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन मजाक से भर गया. किसी ने लिखा कि सीधे मुक्का मारो, यह क्या तरीका है. किसी ने कहा कि ये तीन साल के बच्चों की तरह लड़ रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि दुश्मन से प्रेमी बनने का यह सबसे सुंदर पल है. कई लोगों ने कहा कि उन्हें यहां दो लड़ते हुए लोग नहीं, बल्कि दो प्रेमी नजर आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कराटे का जिक्र करते हुए मजाक उड़ाया. कुल मिलाकर यह वीडियो इसलिए वायरल हुआ क्योंकि इसमें गुस्सा, अजीब हरकतें और अनजाने में बना रोमांटिक सीन, तीनों एक साथ दिखे. यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर लोगों को हंसा भी रही है और हैरान भी कर रही है.