पति के मोबाइल में अश्लील वीडियो, तौलिया पहन ससुर कमरे में, ऐसा घिनौना मंजर कि…

लखनऊ: पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक पत्नी ने अपने पति के साथ ससुर पर भी संगीन आरोप लगाए हैं. दरअसल यूपी के लखनऊ में कैंट इलाके की एक विवाहित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि पति का दूसरी औरतों के साथ संबंध है और ससुर गैर औरत को घर में रखे हुए है.

कैंट क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2019 में पशु पालक विभाग में कार्यरत भरत सिंह के साथ हुई. वहीं महिला ने कहा कि शादी के 5 साल बाद अब पति अपने पिता को नेता बताकर मारने की धमकी देता है. पति का अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध है और वह बार-बार तलाक देने की धमकी देता है. साथ ही महिला के विरोध करने पर उससे गाली-गलौज कर गला दबाकर मारने की कोशिश करता है.

पिता की तारीफ करता है बेटा

महिला ने ये भी बताया कि उसके पति का पिता यानि महिला के ससुर ने एक गैर विवाहित महिला को घर में रखा हुआ है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर अनायास ही तौलिया पहनकर उसके कमरे में घुस जाता है. पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि ससुर की घिनौनी हरकत को लेकर जब उसने अपने पति से शिकायत की तो पति अपने पिता की तारीफ करने लगा और महिला को ही गलत ठहराने लगा.
साथ ही पिता भी अपने बेटे की गलत करतूत पर चुप है. महिला ने बताया कि उसने अपने पति के मोबाइल में कई महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियोज देखे हैं. कैंट पुलिस ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

दहेज उत्पीड़न का भी आरोप
महिला की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ससुरालवाले उस पर कम दहेज लाने का आरोप लगाते हैं. जबकि महिला के पिता ने शादी में ससुरालवालों को 25 लाख रुपए और एक प्लॉट दहेज में दिया था. फिर भी ससुर ने धमकी देते हुए कहा कि अपने पिता को बोलो कि एक और प्लॉट हमारे नाम करें. महिला ने अपने पति पर लाखों रुपए हड़पने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आगे मामले को लेकर पति और ससुरालवालों से पूछताछ की जाएगी.