नए आशिक के साथ मजे उड़ा रही थी लड़की, अचानक सामने आ गया पुराना प्रेमी

कानपुर: कभी-कभी जिंदगी खुद ही फिल्मी सीन बना देती है. कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर के गोविंद नगर इलाके में देखने को मिला, जहां एक कोल्ड ड्रिंक शॉप अचानक अखाड़ा बन गई. वजह थी प्यार, पुराना रिश्ता और सामने आ जाना. प्रेमिका अपने नए प्रेमी के साथ दुकान पर पहुंची, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वहीं उसका पूर्व प्रेमी पहले से मौजूद था. बस फिर क्या था, कुछ सेकंड की खामोशी के बाद शुरू हुआ दनादन फाइट.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही युवती दुकान में दाखिल हुई, पूर्व प्रेमी की नजर उस पर पड़ गई. पहले तो दोनों युवक एक-दूसरे को घूरते रहे, फिर हल्की-फुल्की बहस शुरू हुई. बात इतनी बढ़ी कि गुस्सा काबू से बाहर हो गया. देखते ही देखते हाथ चलने लगे. दुकान के अंदर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट दुकान के अंदर ही हुई. कुछ लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

प्यार का पुराना चैप्टर बना झगड़े की वजह

स्थानीय लोगों की मानें तो यह पूरा मामला प्रेम-त्रिकोण से जुड़ा है. युवती पहले जिस युवक के साथ रिश्ते में थी, अब वह दूसरे के साथ दिखी. अचानक आमना-सामना होने पर भावनाएं भड़क उठीं और मामला हाथापाई में बदल गया. लोग कह रहे हैं कि अगर थोड़ी समझदारी दिखाई जाती तो यह सीन वायरल नहीं बनता.

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बहस तेज
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई इसे “रील वाला प्यार” बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि निजी रिश्तों को सड़क पर नहीं लाना चाहिए. कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि मारपीट के वक्त लोग मदद करने से ज्यादा वीडियो बनाने में क्यों जुट जाते हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में भी पहुंच गया है. अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो कार्रवाई भी होगी.