झांसी: यूपी के झांसी में अजब गजब केस आया है। एक शख्स का आरोप है कि उसकी 40 साल की पत्नी अपने 35 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। यहीं नहीं, जाते-जाते वह अपनी दोनों बहुओं के जेवर और 40 हजार रुपये भी लेकर चली गई। महिला के दो पोते भी हैं। व्यक्ति ने दोनों बहुओं के साथ थाने पहुंचकर गुहार लगाई है। पुलस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
यह घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव स्यावरी की है। पीड़ित कामता प्रसाद आदिवासी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले पत्नी सुखवती उसके साथ मजदूरी के लिए भिंड-मुरैना क्षेत्र के ईंट-भट्टों पर गई थी। वहीं उसकी मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई। उनके बीच अवैध संबंध कायम हो गया। कई बाद उसने पत्नी को रोकने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मुलाकात करती रही।
बेटे का इलाज कराने शहर गया कामता और इधर…
कुछ दिन पहले जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने के लिए झांसी शहर गया हुआ था, तभी सुखवती प्रेमी अमर के साथ फरार हो गई। कामता प्रसाद अपनी बहू और बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मऊरानीपुर थाने पहुंचा। उसने अपनी पत्नी सुखवती और उसके प्रेमी अमर पर गहने व नकदी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।