Delhi Viral Car Sticker: दिल्ली की सड़कों को अगर अनएक्सपेक्टेड एंटरटेनमेंट का अड्डा कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस बार मनोरंजन का कारण बनी एक मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट डिज़ायर, लेकिन कार नहीं बल्कि उस पर लगी एक स्टिकर. एक इंस्टाग्राम यूज़र ने अपनी कार से आगे चल रही इस डिज़ायर का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो पहली नज़र में बिल्कुल सामान्य लगता है. जैसे ही कैमरा जूम करता है, नंबर प्लेट के ठीक ऊपर लिखी लाइन सबका ध्यान खींच लेती है. स्टिकर पर लिखा था, “नो एयरबैग्स. असली मर्द ऐसे ही मरते हैं.” यह लाइन डार्क ह्यूमर और ओवर कॉन्फिडेंट मर्दानगी का ऐसा कॉम्बिनेशन थी, जिसने रोड सेफ्टी जैसे गंभीर मुद्दे को मजाक में बदल दिया.
वीडियो पोस्ट करने वाले ने क्या तंज कसा?
इस रील को पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में एक सीधा लेकिन करारा जवाब दिया. उसने लिखा, “असली मर्दों को भी सुरक्षित घर पहुंचना पसंद होता है. बस ऐसे ही कह रहा हूं.” इस एक लाइन ने स्टिकर की पूरी शेखी को पलट दिया और वीडियो को वायरल बना दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन हंसी और तंज से भर गया. कई लोगों ने इस मैसेज की बेबाकी पर ठहाके लगाए और पोस्ट पर हंसने वाले रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने इसे दिल्ली की सड़क संस्कृति का परफेक्ट उदाहरण बताया.
क्या कुछ लोगों ने इसे गंभीर नजरिए से भी देखा?
जहां कई लोग हंसे, वहीं कुछ यूजर्स ने प्रैक्टिकल बात भी रखी. एक ने कहा कि अगर एयरबैग की क्वालिटी खराब हो तो होने या न होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. वहीं कुछ ने मर्दानगी वाले दावे पर ही तंज कसते हुए कहा कि असली मर्द ऐसी बातें लिखते नहीं हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगली स्टिकर शायद कोई बेटा नहीं होगी. इस तरह के कमेंट्स ने पूरे मामले को हल्के-फुल्के टॉन्ट में बदल दिया, जहां हंसी के साथ एक कड़वी सच्चाई भी झलकती है.