आधी रात को आत्माओं से बातें करती है ये महिला, रिकॉर्ड हुई आवाजें सुनकर वैज्ञानिक भी चौंक गए!

भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इस पर दुनिया भर में अलग-अलग राय मिलती है, लेकिन आत्माओं और रहस्यमयी शक्तियों की कहानियां हमेशा से लोगों को रोमांचित और डराती रही हैं. ऐसे में कल्पना कीजिए, अगर कोई यह दावा करे कि वह आधी रात को आत्माओं से बातें कर सकती है और उनकी फुसफुसाहट तक सुन लेती है! सुनकर शरीर में सिहरन दौड़ जाए. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाली 54 साल की कैटरिना लिगाटो को लोग ‘घोस्ट व्हिस्परर’ कहते हैं. उनका दावा है कि आत्माएं उन्हें अपनी मौत के घाव तक दिखाती हैं, और एक बार तो एक राक्षसी शक्ति ने उन पर हमला भी किया था.

बचपन में दिखीं पहली आत्माएं
कैटरिना का कहना है कि उन्होंने पहली आत्मा सिर्फ 3 साल की उम्र में देखी थी. घर में अकेलापन महसूस होता था, इसलिए जब एक आत्मा उनसे खेलने लगी, तो उन्हें डर नहीं लगा. वे बताती हैं कि वह आत्मा हमेशा मुस्कुराता था. स्कूल के दिनों में एक और आत्मा उनके पीछे-पीछे घूमती थी, जो बहुत उदास और भ्रमित रहती थी. वह कैटरिना से घर का रास्ता पूछती रहती, लेकिन जवाब न मिलने पर कैटरिना परेशान हो जाती थीं. एक दिन गुस्से में उन्होंने उसे कहा कि वह मर चुकी है, और इसके बाद वह आत्मा कभी दिखाई नहीं दी.

डरावने घाव और भयानक अनुभव

कैटरिना मानती हैं कि कई बार आत्माओं की उपस्थिति ने उन्हें डरा दिया. कुछ आत्माएं उन्हें अपनी मौत के घाव दिखाती थीं—किसी को गोली लगी थी, कोई हादसे में मरा था, तो किसी की हत्या हुई थी. यह सब देखकर वे कांप जातीं, रो पड़तीं और वहां से भागने लगतीं. जैसे-जैसे वे बड़ी हुईं, उन्होंने आत्माओं को अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं. 15 साल की उम्र में उन्होंने आध्यात्मिक ट्रेनिंग शुरू की. गाइड्स और देवदूतों ने उन्हें सिखाया कि वे अपनी इस क्षमता का इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए कैसे कर सकती हैं. बाद में वह प्रोफेशनल मीडियम बन गईं.

‘ऑस्ट्रेलियन घोस्ट व्हिस्परर’ बन चुकी हैं कैटरिना

आज कैटरिना को ‘द ऑस्ट्रेलियन घोस्ट व्हिस्परर’ के नाम से जाना जाता है. वह लोगों को उनके मृत प्रियजनों से जोड़ने में मदद करती हैं और भूतहा जगहों पर जाकर अनुभव साझा करती हैं. एक बार एक राक्षसी आत्मा ने एक बच्चे पर कब्जा कर लिया था और कैटरिना को काट भी लिया था. हालांकि अब उन्हें पहले जितनी आत्माएं नहीं दिखतीं. वह कहती हैं कि अब वे सिर्फ भटकी हुई आत्माओं को परलोक में भेजने या किसी क्लाइंट तक संदेश पहुंचाने के लिए उनसे जुड़ती हैं. इस क्षमता को वह एक वरदान मानती हैं, जिसने उन्हें कई लोगों की मदद करने का मौका दिया है.