चाचा-बुआ की नीयत हुई खराब, फर्जी पत्नी बनाकर किया बडा कांड-जानकर सिर पीट लेंगे

Uncle and aunt's intentions were bad, they created a fake wife and committed a big crime - you will be shocked to know this.
Uncle and aunt's intentions were bad, they created a fake wife and committed a big crime - you will be shocked to know this.

उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद जनपद में एक युवती की शादी कासगंज में हुई। वह अपने पिता की इकलौती संतान थी। अब पिता की मौत के बाद दोनों बुआ और चाचाओं ने मिलकर एक महिला को उसके पिता की पत्नी दर्शाकर कांड कर दिया। उसके पिता के मकान को फर्जी पत्नी के नाम करा लिया। जब दाखिला खारिज हो गया तो युवती को इस खेल के बार में पता चला। इस मामले में युवती ने थाना दक्षिण में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब युवती ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जांच पड़ताल शुरू हो गई।

थाना दक्षिण में साजिया बानो पुत्री जाने आलम निवासी लाल फाटक अहरोली नगला सैय्यद कासगंज ने शहजादे आलम पुत्र अलाउद्दीन, मोहम्मद सलीम, हुस्न बानो, अंजुम बेगम, लियाकत अली पुत्र शहजाद खां निवासीगण नगला बरी 60 फुटा रोड गली नंबर दो, बदरुनिसां पत्नी इस्लाम निवासी नाई की मंडी आगरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में साजिया बानो ने बताया है कि उसके पिता का मकान मोहल्ला शीतल खां में है। वह अपने पिता की अकेली संतान है। पिता की मौत के बाद चाचाओं और बुआओं की नीयत खराब हो गई। बुआ बदरुनिसां और अंजुम बेगम ने अपने भाइयों शहजादे आलम, मोहम्मद सलीम और अन्जुम के साथ मिलकर किसी फर्जी महिला को हुस्न बानो पत्नी जाने आलम बनाकर फर्जी बैनामा बनाकर मकान का विक्रय पत्र रजिस्टर्ड करा लिया। इसके बाद मकान का दाखिला खारिज भी करा लिया।