बिलासपुर: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में एक घर के अंदर जमीन फाड़कर पानी निकलने का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में पानी पहले गेट से अंदर आता दिखता है, बाद में वह जमीन फाड़कर बाहर आ जाता है। यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है।
न्यूटन का लॉ है कि यानी हर एक्शन (क्रिया) का बराबर और विपरित रिएक्शन (प्रतिक्रिया) होता है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में जो नजारा दिख रहा है, वह भी कहीं न कहीं यहीं दिखाता है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्लॉट में हवी मशीनों के साथ पानी की बोरिंग का काम चल रहा था।
हाईप्रेशर के चलते फटा पाइप
यह काम भारी मशीनों से हो रहा था। जिसके चलते हाईप्रेशर बना और पड़ोसी के मकान का बोरिंग पाइप फट गया। जिससे एकदम जमीन फटी और पानी की धारा फूट पड़ी। एक तरह से यह नजारा एक बार में देखकर ऐसा लगता है कि मानो पानी जमीन फाड़कर बाहर आया हो। जो भी इस नजारे को देख रहा है, हर कोई कमेंट सेक्शन में हैरान नजर आ रहा है।
दिमाग हिलाने वाला नजारा
पानी की बोरिंग के दौरान, हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। वरना ऐसी घटनाएं होती है। खैर, वायरल वीडियो 29 जनवरी को रात 8 बजकर 25 मिनट का है। जिसमें पहले तो गेट के अंदर से पानी आ रहा होता है। मगर बाद में अचानक जमीन फटती है और पानी पूरे प्रेशर के साथ बाहर आ जाता है। जिससे वहां मौजूद एक शख्स पर डर के मारे भाग जाता है और 10 सेकंड की फुटेज खत्म हो जाती है।
छत्तीसगढ़ | बिलासपुर में एक प्लॉट में हैवी मशीन से बोरिंग करने का काम हो रहा था। हाईप्रेशर बनने से पड़ोसी के मकान का बोरिंग पाइप फट गया। एकदम जमीन फट गई और पानी की धार फूट पड़ी। pic.twitter.com/ClVFNwoGh2
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 31, 2026