‘संबंध बनाओगे…’, कैब ड्राइवर ने जैसे ही राइड की कंफर्म, कस्टमर के धड़ाधड़ आने लगे मैसेज

गुरुग्राम: आजकल सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल हो जाता है. कभी हंसाने वाला तो कभी दिल दहला देने वाला ये वीडियो होता है. यहां तक कि कभी-कभी तो लोग अपनी वायरल होने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. मगर, अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए.

दरअसल, हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले एक कैब ड्राइवर ने एक कस्मटर द्वारा की गई राइड बुक और उसके बाद उसके द्वारा किए गए गंदे मैसेज का वीडियो बनाकर इंस्टा पर शेयर किया है. ड्राइवर ने कहा कि पहले जो रैपिडो ड्राइवर के साथ होता था वो आज कैब ड्राइवर के साथ भी हो रहा है. कस्टमर सेक्स करने के लिए पूछ रहे हैं. मना करने पर राइड कैंसल कर दे रहे हैं.

आइए जानते हैं पूरा मामला…
इंस्टाग्राम पर विशाल नाम के एक शख्स ने एक कैब बुकिंग का लाइव वीडियो शेयर किया. उसने बताया कि कस्टमर मंदिरों के लिए राइड बुक कर रहे हैं और मैसेज जो भेज रहे उसे देखकर शर्म आ जाएगी. कस्टमर कैब बुक होते ही मैसेज कर पूछते हैं कि हेलो ब्रो, ब्रो से** करोगे… अगर इंट्रेस्टेड हो तो वॉट्सऐप नंबर शेयर करो मेसेज भेज रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि कैब ड्राइवर ने जैसे ही नो लिखा तो कस्टमर ने राइड कैंसल कर दिया. विशाल ने दुखी होकर कहा कि ये सब पहले रैपिडो ड्राइवर के साथ होता था. उन्हें ऐसे मैसेज किया जाता था. मगर, अब कैब ड्राइवर को भी ऐसे मैसेज का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा कोई कैब ड्राइवर किसी पैसेंजर के साथ करता तो कंपनी वाले उस पर तुरंत कार्रवाई कर देते. मगर, ड्राइवर के साथ ऐसा रोजाना होता है, फिर भी कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कहा कि बुलाती है. मगर, जाने का नहीं. वहीं एक अन्य ने लिखा कि मतलब बिना देखे कस्टमर ने कैसे ऑफर दे दिया. वहीं एक यूजर ने कहा कि भाई मेरे साथ भी हुआ थाल द्वारिका में एक बार. मैंने भी ऐसे रिप्लाई किया था तो उसने ड्यूटी कैंसिल कर दी.

गौरतलब है, हाल ही में चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे थे. उसने फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था. ड्राइवर ने लिखा था- जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा. उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी था. युवती के मुताबिक उसने इसकी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की थी. इसके बाद सेक्टर-26 थाना की पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर और युवती को थाने बुलाकर आपसी समझौता करवा दिया था. ये मामला काफी चर्चाओं में रहा.