शाहजहांपुर। प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व गर्भवती होने पर मुकरने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपित के घर पर धरना देने पहुंच गई। दिन भर दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन महिला निकाह पर अड़ी रही। उसने नगर पंचायत चेयरमैन पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। यह है पूरा मामला बंडा के एक मुहल्ला की महिला ने बताया कि उसका निकाह पीलीभीत के पूरनपुर निवासी एक युवक से से चार वर्ष पूर्व हुआ था। निकाह के डेढ़ वर्ष बाद तलाक हो गया, वह मायके में रहने लगी। डेढ़ वर्ष से महिला का मुहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। उसने निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो वादे से मुकर गया।
महिला ने बताया कि आरोपित नगर पंचायत चेयरमैन इसहाक अंसारी का रिश्तेदार है। इसलिए चेयरमैन दस लाख रुपये देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि इस प्रकरण में महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं चेयरमैन मोहम्मद इसहाक अंसारी ने बताया उनका कोई इस प्रकरण से लेना देना नहीं है। विरोधी लोग बिना वजह तूल देकर उनकी उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।