सालों बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का टूटा रिश्ता, क्या इस वजह से हुआ ब्रेकअप?

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup: बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने रोमांस के लिए लाइमलाइट बटोरने वाला ये कपल पिछले कुछ दिनों से ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में है। अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 5-6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अलग होने के कुछ समय बाद ही मलाइका ने अर्जुन से अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। तब से दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं गंवाते हैं, लेकिन अब सालों बाद उनके रिश्ते को नजर लग गई है।

अलग हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?
फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर लिये हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि कपल का रिश्ता बहुत खास था और वे हमेशा एक-दूसरे के दिल में रहेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया और वे इस पर चुप्पी रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि कोई भी उनके रिश्ते पर टिप्पणी दे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन इसकी वजह से उनके बीच कोई खटास नहीं आई है। वे अभी भी एक-दूसरे का वैसा ही सम्मान करते हैं, जैसा पहले करते थे और वे हमेशा एक-दूसरे की ताकत रहेंगे। सीरियस रिलेशनशिप में सालों तक रहने के बाद अब वे चाहते हैं कि ब्रेकअप के समय में उन्हें स्पेस दिया जाये।

क्या इस वजह से हुआ ब्रेकअप?
ऐसा पहली बार नहीं है, जब अर्जुन और मलाइका के अलग होने की चर्चा हो रही है। इसी साल जनवरी में ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा था कि दोनों में से कोई शादी करना चाहता है, लेकिन दूसरा राजी नहीं हैं। हालांकि, अभी तक ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है।

मैनेजर का आया ये रिएक्शन
मगर मलाइका अरोड़ा की मैनेजर ने इन अफवाहों को खारिज किया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, मलाइका की मैनेजर का कहना है कि अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह है। फिलहाल, अर्जुन कपूर या मलाइका अरोड़ा में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबर पर मुहर नहीं लगाई है और ना ही इसका खंडन किया है।