![Atishi disappears in the afternoon and at night... BJP calls the hunger strike a drama Atishi disappears in the afternoon and at night... BJP calls the hunger strike a drama](https://aajkinews.net/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_75-1.jpg)
- सरकार ने खोला खजाना: महिलाओं को 1500 रुपये महीना, फ्री गैस सिलेंडर, बिजली बिल माफ… - June 29, 2024
- जनता को राहत, पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 2 रुपये सस्ता; इस दिन से लागू होंगे नए रेट - June 29, 2024
- Chankya Niti: व्यक्ति की ये आदतें धन आगमन के रास्ते में करती हैं कांटों का काम, अमीर बनने के लिए तुरंत लगा दें विराम - June 29, 2024
नई दिल्ली: दिल्ली में लाखों की आबादी बूंद-बूंद को तरस रही है और इधर सियासी आरोपों-प्रत्यारोपों की बौछार हो रही है। राजधानी में जल संकट पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासत जारी है। पानी के मुद्दे पर अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी की भूख हड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे ढोंग करार देते हुए कहा, ‘आतिशी जी की भूख हड़ताल भी उतना ही बड़ा ड्रामा है जैसे केजरीवाल जी अपनी ईमानदारी का ढोंग करते हैं। अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठने वाली आतिशी जी दोपहर और रात में गायब हो जाती हैं।’ सिरसा ने कहा, ‘अगर आपको सत्याग्रह करना ही है तो टैंकर माफिया के खिलाफ कीजिए। अपने उन विधायकों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठिए जिन्होंने टैंकर माफिया से दलाली खाई है और दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर लूटे हैं।’
उधर रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र स्थित जल बोर्ड के ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन कर रही है। रमेश बिधूड़ी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इसमें एक घर के लिए एक टैंकर उपलब्ध कराने के बजाय 6-7 घरों को एक टैंकर वितरित करने की बात कही गई है, जिससे सभी घरों को समान रूप से जल आपूर्ति हो सके।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत चल रही है। जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठी हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है। आतिशी ने हरियाणा सरकार पर पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1050 एमजीडी पानी की जरूरत है। 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा सरकार ने 28 लाख लोगों का पानी रोक दिया है।
सत्याग्रह में भी Fraud: क्या आतिशी जी लंच के समय और रात में AC कमरे में खाने और आराम करने चली जाती हैं ??
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 22, 2024