भारतीय टीम की खराब शुरुआत, रोहित, पंत के बाद सूर्यकुमार यादव भी हुए आउट

Bad start for the Indian team, after Rohit and Pant, Suryakumar Yadav also got out
Bad start for the Indian team, after Rohit and Pant, Suryakumar Yadav also got out
इस खबर को शेयर करें

IND vs SA 2024 T20 WC Final Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फाइनल मैच के दौरान बारिश की 51% संभावना है। एक दिन पहले भी ब्रिजटाउन में जमकर बारिश हुई है। अगर बारिश के चलते यह मैच नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी स्टेडियम में फिर खेला जाएगा। भारत दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे।

IND vs SA Final Live: पंत का नहीं खुला खाता
टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में भारतीय टीम को 2 झटके लगे। केसव महाराज ने चौथी गेंद पर रोहित और आखिरी गेंद पर पंत का विकेट झटका। पंत ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए।

IND vs SA Final Live: रोहित शर्मा लौट पवेलियन
दूसरे ही ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्‍तान रोहित शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 9 रन बनाए। केसव महाराज ने उनका विकेट चटकाया।

IND vs SA Final Live: रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर
भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी का आगाज किया।