राजस्थान में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट? आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी

Big alert from Meteorological Department in Rajasthan? There will be a huge increase in temperature in the coming days
Big alert from Meteorological Department in Rajasthan? There will be a huge increase in temperature in the coming days
इस खबर को शेयर करें

Weather Update : कुछ दिनों की राहत के बाद अब गर्मी फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। सोमवार सुबह से ही मौसम में अधिक गर्माहट महसूस की गई। दोपहर होते-होते अधिकतम तापमान 42 डिग्री को छू गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह इस मौसम का सर्वाधिक तापमान है। गर्मी के चलते सड़कें और चौराहे सूने नजर आए। हाइवे पर भी आवाजाही कम रही।

बसों और ट्रेनों में सफर करते लोग गर्मी से परेशान होते नजर आए। बाजारों में शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। गन्ने के रस के ठेलों और रेहड़ियों पर लोग गर्मी से राहत के जतन करते नजर आने लगे हैं। तापमान बढ़ने के कारण अब लोग सुबह ही अपना काम निपटाने लगे हैं। शाम होने के बाद ही ज्यादातर लोग अपने काम से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में बाहर निकलने वाले लोग अपना चेहरा ढांककर निकल रहे हैं।

अभी और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वातावरण में नमी और कम होगी, इसके कारण गर्म हवाओं का असर बढ़ जाएगा। तापमान में भी अगले सप्ताह तक तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण भी गर्मी का असर तेज होगा।

इन बातों का रखें ख्याल
यात्रा के दौरान पानी पीते रहें, ओआरएस व घर पर बने पेय पदार्थ का उपयोग करें, फल व सब्जियां खाएं, गर्मियों के दौरान हल्के रंग के कपड़े पहने और अपना सिर ढंक कर रखें, जितना संभव हो घर के अन्दर या छायादार जगहों पर रहने की कोशिश करें।

यह बिल्कुल न करें
गर्मी के शीर्ष समय पर खाना न पकाएं, कम चीनी वाले पेय चुनें, उच्च प्रोटीन वाले आहार कम लें, बासी खाने से बचें, दोपहर में थकाने वाली गतिविधियों से बचें, दोपहर में बाहर जाने से बचें।

जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक दवाओं, स्टॉफ व अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर दी गई हैं। आमजन से अपील है कि वे चिकित्सा विभाग द्वारा जारी निर्देशों की पालना करें।
– डॉ. संपतराज नागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बारां
सोमवार : यूं बढ़ता गया तापमान
सुबह 06 बजे : 24
सुबह 07 बजे : 28
सुबह 08 बजे : 29
सुबह 09 बजे : 30
सुबह 10 बजे : 32
सुबह 11 बजे : 36
दोपहर 12 बजे : 40
दोपहर 01 बजे : 41
दोपहर 02 बजे : 41
शाम 03 बजे : 42
शाम 04 बजे : 41
शाम 05 बजे : 40
शाम 06 बजे : 39
शाम 07 बजे : 38
रात 08 बजे : 36
रात 09 बजे : 34
रात 10 बजे : 33
रात 11 बजे : 31
रात 12 बजे : 30