Dharmendra 90th Birthday: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ. इनके निधन से सिनेमाजगत में तगड़ा सन्नाटा पसरा हुआ है और फैंस भी अपने बेहतरीन सितारे को खोकर तकलीफ में हैं. एक्टर के निधन के बाद उनके दोनों बेटे बॉबी और सनी अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे. इस बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि धर्मेंद्र की मौत के बाद गम में डूबे सभी लोगों को बाहर निकालने के लिए उनके दोनों बेटे खास तैयारियों में जुटे हुए हैं.
ही-मैन के बर्थडे पर फैंस को तोहफा
धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी 8 दिसंबर को है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिता की इस बर्थ एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए देओल परिवार ने तय किया है कि वो इस दिन को पिता की विरासत को समर्पित करेंगे.परिवार के करीबी सूत्र के हवाले ने बताया कि धर्मेंद्र की 90वीं जयंती को खास बनाने के लिए परिवार धर्मेंद्र के फेवरेट फार्महाउस में इकट्ठा होगा. इस मौके पर फार्महाउस के दरवाजे उनके फैंस के लिए खोले जाएंगे.
यहां करेंगे सेलिब्रेट
सूत्रों के मुताबिक सनी और बॉबी देओल पिता की याद और विरासत को सम्मान देने के लिए फार्महाउस जाने का फैसला लिया है. कहा तो ये भी जा रहा है ये दोनों चाहते हैं कि उस दिन फार्महाउस के अंदर फैंस को आने का मौका मिलेगा, ताकि वो अपने फेवरेट हीरो की विरासत को देख सकें और एक्टर को श्रद्धाजलि दे सकें. फार्महाउस का रास्ता थोड़ा मुश्किल है. ऐसे में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था पर भी बातचीत चल रही है.
30 साल पहले आई क्लासिक रोमांटिक फिल्म, जिसके सभी गानों ने तोड़ दिया था रिकॉर्ड; फिर सिनेमाघरों में शानदार वापसी को तैयार
24 दिसंबर को हुआ था निधन
दरअसल, धर्मेंद्र का फेवरेट स्पॉट उनका फार्महाउस ही था. वो यहां पर अपना ज्यादातर वक्त बिताते थे. ये जगह ग्रीनरी से भरी थी जो धर्मेंद्र के सादगी के नेचर को दर्शाती थी. धर्मेंद्र ने 24 दिसंबर को निधन के बाद उसी दिन परिवार ने मुंबई के पवन हंस क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया. एक्टर के अंतिम दर्शन करने को बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां पर पहुंचे थे.