नई दिल्ली। इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर और रेडी-टू-वियर फैशन की क्रांति लाने वाले जियोजिर्यो अरमानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे वक्त तक किसी अज्ञात बीमारी से जूझने के बाद वह उबर रहे थे। उनके घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उनके फैशन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी। अरमानी ग्रुप ने लिखा कि अपने अंतिम दिनों तक उन्होंने कंपनी, कलेक्शन और नए प्रोजेक्ट्स के लिए खुद को समर्पित रखा। इस यात्रा में उन्होंने जनता के साथ एक खुला संवाद स्थापित किया और सभी के साथ संवाद करने की अपनी क्षमता के कारण एक प्रिय और सम्मानित व्यक्ति बन गए।

10 अरब डॉलर के मालिक थे अरमानी
अरमानी ग्रुप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जियोर्जियो अरमानी पचास वर्षों के इतिहास वाली एक कंपनी है, जो भावना और धैर्य के साथ विकसित हुई है। जियोर्जियो अरमानी ने हमेशा स्वतंत्रता, विचार और कर्म को अपनी पहचान बनाया है। कंपनी आज और हमेशा इसी भावना का प्रतिबिंब है। परिवार और कर्मचारी इन मूल्यों के सम्मान और निरंतरता के साथ समूह को आगे बढ़ाएंगे।’
इस महीने अरमानी फैशन हाउस के 50 साल पूरे होने के मौके का जश्न मनाने के लिए जियोर्जियो अरमानी ने मिलान फैशन वीक के दौरान बड़े कार्यक्रम का प्लान तैयार किया था। जियोर्जियो अरमानी के पास करीब 10 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। लेकिन कहते हैं कि वह अपनी भतीजी रोबर्टा के बेहद करीब थे।
रोबर्टा ने अपने फिल्मी करियर को अरमानी ग्रुप के पब्लिक रिलेशक का डायरेक्टर बनने के लिए छोड़ दिया था। जियोर्जियो अरमानी को पार्टियों से दूर रहना पसंद था। ऐसे में रोबर्टा ही उनकी जगह पार्टियों में जाया करती थी। बता दें कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ और केटी होम्स की शादी के लिए आउटफिट जियोर्जियो अरमानी ने ही डिजाइन किया था।