केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहतः 8वां वेतन आयोग पर आ गई खुशखबरी

Big relief to central employees, good news has arrived on 8th pay commission
Big relief to central employees, good news has arrived on 8th pay commission

8th Pay Commission Latest Update: सरकारी नौकरी करने वालों के लिए वेतन आयोग ऐसा मौका होता है, जो उनकी जिंदगी को थोड़ा बेहतर बनाने की उम्मीद देता है। हर वेतन आयोग के साथ न सिर्फ सैलरी बढ़ती है, बल्कि एक नई उम्मीद भी जन्म लेती है कि शायद इस बार जिंदगी थोड़ी आसान हो जाए। अब जब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चा तेज हो गई है, तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की निगाहें सरकार की ओर टिक गई हैं।

हाल ही में नेशनल काउंसिल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के शिव गोपाल मिश्रा, सचिव (स्टाफ साइड) ने बताया कि 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि पिछली बार 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) को जुलाई 2016 में लागू किया गया था, जबकि उसकी सिफारिशें जनवरी 2016 से प्रभावी थीं। ऐसे में इस बार भी उसी पैटर्न को दोहराया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को समय पर राहत मिल सके।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
JCM की ओर से ये भी कहा गया है कि इस बार वेतन में 30 से 34 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। अगर ऐसा होता है तो यह न सिर्फ कर्मचारियों की जेब में राहत लाएगा, बल्कि बाजार में भी सकारात्मक असर डालेगा। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कर्मचारी संगठनों की सक्रियता से ये साफ है कि इस बार दबाव कुछ ज्यादा है। कई राज्यों में चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से भी अहम हो सकता है।

अब देखना ये है कि सरकार इस मांग को कितनी गंभीरता से लेती है। क्या जनवरी 2026 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या लाखों कर्मचारियों की उम्मीदें पूरी होंगी? फिलहाल तो देशभर के सरकारी दफ्तरों में एक ही चर्चा है कि 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा।