Indian Railway Fare Hike: भारतीय रेलवे ने टिकट किराए में बढ़ोतरी कर दी है, 26 दिसंबर से ट्रेन से सफर करना महंगा हो जाएगा. ट्रेन किराए में बढ़ोतरी को लेकर रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यानी दिसंबर के आखिरी हफ्ते से सफर करना आपके लिए महंगा हो जाएगा. रेलवे ने निश्चित सीमा के बाद किराए में प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की है.
ट्रेन से सफर हुआ महंगा
रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है. 26 दिसंबर से टिकट महंगे हो जाएंगे. रेलवे की ओर से लोकल ट्रेनों और छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत दी गई है. रेलवे ने 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाली ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की है. फैसले के मुताबिक साधारण श्रेणी में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा की बढ़ोतरी की गई है. वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोचों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है.