New GST Rates September Live Updates: मोदी सरकार ने फेस्टिव सीजन पर लोगों को बड़ी राहत दी है। आज से नवरात्रि शुरू हो रही है और आज से ही जीएसटी के नए रेट लागू हो रहे हैं। आज से कई चीजें सस्ती होने जा रही हैं। इनमें खाने-पीने की चीजों के अलावा कार, टीवी और बाइक शामिल हैं। त्योहारी सीजन में लोग इनकी जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन कुछ चीजें आज से महंगी भी हो रही हैं। मसलन 2,500 रुपये से महंगे कपड़ों पर अब 18% जीएसटी लगेगा जो पहले 12% था। यहां जानिए जीएसटी रेट्स से जुड़ा हर अपडेट…
New GST Rates Live Updates: दवाओं पर कितनी मिलेगी छूट?
थर्मामीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट और रिएजेंट, ग्लूकोमीटर टेस्ट स्ट्रिप्स और नजर के चश्मों पर जीएसटी रेट 5% कर दिया गया है। 33 जीवनरक्षक दवाओं के पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है जबकि बाकी दवाओं के 12% से 5% में डाल दिया गया है। जिम मेंबरशिप, सैलून सर्विसेज, योगा क्लासेज और स्पा ट्रीटमेंट जैसी सर्विसेज पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
New GST Rates Live Updates: शराब, सिगरेट और गुटखा पर कितना जीएसटी?
शराब, सिगरेट गुटखा, चबाने वाला तंबाकू, जर्दा, लग्जरी कार, सुपर लग्जरी गुड्स, एडेड शुगर, कार्बोनेटिड डिंक्स, एयरक्रॉफ्ट (पर्सनल यूज वाले) और
फास्ट फूड को 40% स्लैब में रखा गया है।
New GST Rates Live Updates: किसानों का क्या मिला?
ट्रैक्टर के टायर पार्ट्स, ट्रैक्टर, बायोपेस्टिसाइड और माइक्रोन्यूट्रिएंट, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर, एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर फॉरेस्ट्री मशीनों और
हार्वेस्टिंग और थ्रेसिंग की मशीनों पर अब 5% जीएसटी लगेगा। सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
New GST Rates Live Updates: किस-किस पर खत्म हो गया जीएसटी
मैप, चार्ट और ग्लोब, पेंसिल, शॉर्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल, अभ्यास बुक्स, नोटबुक और रबर पर जीएसटी जीरो कर दिया गया है। साथ ही व्यक्तिगत हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर भी 18% जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। CBIC ने कहा है कि बीमा कंपनियां 22 सितंबर से व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी के लिए कमीशन और ब्रोकरेज जैसे इनपुट यानी कच्चे माल के लिए चुकाए गए जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा नहीं कर पाएंगी।
New GST Rates Live Updates: बाइक, स्कूटर और कार पर कितना फायदा?
पेट्रोल, हाइब्रिड, एपलीजी और सीएनजी (1200 सीसी) कारों, डीजल और हाइब्रिड कार (1500 सीसी), थ्री वीलर्स, मोटर साइकिल (350 सीसी से कम),
गुड्स सर्विसेज में इस्तेमाल होने वाले वाहन पर जीएसटी में कमी की गई है। कई ऑटो कंपनियों ने पहले ही अपने रेट घटा दिए हैं। एंट्री लेवल कार पर 40,000 से 80,000 रुपये की बचत होगी। टू-वीलर पर 5,600 से लेकर 18,800 रुपये और स्कूटर पर 7,000 से लेकर 8,200 रुपये तक की बचत होगी। सभी तरह के ऑटो कंपोनेंट्स पर अब एक बराबर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा।
New GST Rates Live Updates: साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट
हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप्स, शैंपू, टूथब्रश और टूथेस्ट को 12 फीसदी से हटाकर 5 फीसदी ब्रैकेट में लाया गया है। इसी तरह टैलकम पाउडर, फेस पाउडर, शेविंग क्रीम और आफ्टर शेव लोशन में जीएसटी रेट 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। डायपर्स और बच्चों के फीडिंग आइटम्स भी सस्ते हुए हैं।
New GST Rates Live Updates: साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट
New GST Rates Live Updates: इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर कितना फायदा?
स्प्लिट एसी पर 2,800 रुपये से लेकर 5,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसी प्रकार विंडो एसी पर 3,400 रुपये तक की बचत हो सकती है। ऑफिस और बड़ी इमारतों पर लगने वाले कमर्शियल एसी भी सस्ते हो सकते हैं। इसी तरह डिशवॉशर पर 8,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। 32 इंच से बड़ी टीवी पर 2,500 रुपये से 85,000 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह स्क्रीन साइज पर निर्भर करता है।
New GST Rates Live Updates: व्यापारियों को फायदा
सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल द्वारा 350 से ज्यादा वस्तुओं पर कर की दरों में कटौती का ज़िक्र करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने पहले अलग-अलग स्लैब के तहत कर लगाने की प्रथा के बजाय केवल पांच और 18 प्रतिशत के स्लैब लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने व्यापारियों के लिए भी प्रक्रिया को सरल बनाया है। किसी भी उत्पाद पर 28 प्रतिशत जीएसटी कर नहीं है। व्यापारियों के कर दायरे में वृद्धि का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होने से पहले केवल 66 लाख व्यापारी ही कर दाखिल करते थे। लेकिन आज, पिछले आठ साल में 1.5 करोड़ व्यवसाय जीएसटी के दायरे में आ गए हैं।
New GST Rates Live Updates: सुबह से रात तक फायदा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में कहा था कि जीएसटी सुधार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक बड़ी जीत है। जिन 99 प्रतिशत वस्तुओं पर पहले जीएसटी के तहत 12% कर लगता था, अब उन पर सिर्फ 5% कर लगेगा। जीएसटी का फायदा सुबह की शुरुआत से लेकर रात के सोने तक सभी उत्पादों पर रहेगा। जीएसटी काउंसिल की हाल में हुई बैठक में इस कटौती को मंजूरी दी गई थी।
New GST Rates Live Updates: स्वदेशी पर जोर
मोदी ने कहा कि आज जाने-अनजाने में कई विदेशी चीजें हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई हैं, जिनका हमें पता भी नहीं है। हमें इनसे मुक्ति पानी होगी। हमें वो सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे लोगों की मेहनत और पसीना लगा हो, हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा। गर्व से कहो कि ये स्वदेशी है, मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं, ये हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए, ऐसा होने पर ही भारत विकसित होगा।
New GST Rates Live Updates: मध्यम वर्ग को फायदा
मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को मात दी है। गरीबी से उबरकर, 25 करोड़ लोगों का एक बड़ा समूह बना जिसे नव-मध्यम वर्ग कहा जाता है। आज ये वर्ग देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस नव-मध्यम वर्ग की अपनी आकांक्षाएं और सपने हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को कर-मुक्त करके एक तोहफा दिया है। इससे मध्य वर्ग के जीवन में एक बड़ा बदलाव आएगा। इन वर्गों को जब जीएसटी में छूट मिलेगी तो ये और भी आगे जाएंगे।