कच्चा तेल धडाम! पेट्रोल-डीजल के दामों पर खुशखबरी-जानें विस्तार से

Petrol Diesel Rates Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज 6 जुलाई को सुबह 6 बजे जारी रेट के मुताबिक फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सीएनजी की कीमतें भी स्थिर हैं। दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड 0.55% सस्ता होकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। बता दें सिटीग्रुप इंक ने साल के अंत तक कीमतों के 60 डॉलर प्रति बैरल पर वापस लौटने की संभावना जताई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

ओपेक का फैसला: उत्पादन कोटे में मामूली बढ़ोतरी
ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि अपने अलग फैसले में ओपेक सदस्यों ने अगले महीने के लिए सामूहिक उत्पादन कोटे में एक और मामूली बढ़ोतरी का समर्थन किया। सऊदी अरब और रूस के नेतृत्व में सात देशों ने कुछ साल पहले लागू किए गए प्रतिबंधों में और ढील देते हुए 188000 बैरल प्रति दिन का इजाफा करने पर सहमति जताई।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट और वॉल स्ट्रीट का अनुमान
दूसरी तिमाही में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 30% तक लुढ़क गईं, क्योंकि वॉशिंगटन और तेहरान ने एक अंतरिम शांति समझौता कर लिया। इस समझौते ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते यातायात को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया है, भले ही यह बहाली अभी पूरी तरह से नहीं हुई है। वॉल स्ट्रीट बैंकों ने अनुमान जताया है कि इस छमाही में कीमतों में और गिरावट आने की पूरी संभावना है। विशेष रूप से, सिटीग्रुप इंक ने साल के अंत तक कीमतों के 60 डॉलर प्रति बैरल पर वापस लौटने की संभावना जताई है।

आज क्या हैं सरकारी पंपों पर पेट्रोल-डीजल के रेट?

शहर पेट्रोल प्राइस रुपये प्रति लीटर डीजल प्राइस रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
लखनऊ 102.05 99.28
अयोध्या 102.04 99.27
भोपाल 114.65 99.74
इंदौर 114.61 99.70
कोलकाता 113.51 99.82
पटना 112.70 99.87

CNG के 6 जुलाई के रेट
सुबह छह बजे तक सीएनजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। IGL की वेबसाइट पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थो। गुरूग्राम में भी सीएनजी के दाम 88.12 पर स्थिर हैं। नोएडा एक किलो सीएनजी की कीमत 91.70, गाजियाबाद में 91.70, मुजफ्फरनगर में 91.58, मेरठ में 91.58, शामली में 91.58 रुपये थी।

रेवाड़ी में सीएनजी कीमत 87.70, करनाल में 87.43, कैथल में 88.43 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर में 1 किलो सीएनजी 94.42 में मिल रही है। वहीं, हमीरपुर में सीएनजी के रेट 94.42, फतेहपुर में 94.42, अजमेर में 92.44 और पाली में 92.44 रुपये किलो है। राजसमंद में सीएनजी की कीमत 92.44, महोबा में 89.42, बांदा में 89.42,चित्रकुट में 89.42 और हापुड में 92.70 रुपये प्रति किलो है। जबकि, ग्रेटर नोएडा में 91.70 रुपये।