15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, बरस पडेगा पैसा-जानें

Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026: 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य का यह गोचर बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि मिथुन, सूर्य के मित्र ग्रह बुध की राशि मानी जाती है। इसलिए इस गोचर के शुभ प्रभाव से कई राशियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है।

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य के मिथुन राशि में आने से इन जातकों को करियर, कारोबार और फिल्ड वर्क से जुड़े कार्यों में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। अब चूंकि सूर्य इस राशि में 16 जुलाई 2026 तक विराजमान रहेंगे, जिससे जुलाई मध्य तक जातकों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और इस दौरान तीसरे भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके साहस में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी मेहनत और प्रयासों का पूरा फल मिल सकता है। यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है। आपकी बातों और निर्णयों को महत्व मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं और इस गोचर में आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में करियर को नई दिशा की प्राप्ति होगी। पुराने अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। समाज में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य लाभ भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ मिलने के योग बनेंगे। मेहनत का मनचाहा फल मिलने वाला यह समय साबित होगा। इस समय समाज में सम्मान प्राप्त होने के योग बनेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में होने जा रहा है। आपको किस्मत का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है। व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।