औंधे मुंह गिरा सोना चांदीः खरीदने दौडे लोग-एक ही दिन में गिरे इतने दाम

Gold and silver prices plummeted: people rushed to buy them – prices fell so much in a single day
Gold and silver prices plummeted: people rushed to buy them – prices fell so much in a single day

नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: दीवाली खत्म होते ही सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। बीते कुछ हफ्तों में सोना करीब 12000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 36000 रुपए किलोग्राम तक टूट चुकी है। निवेशकों में घबराहट है और घरेलू बाजार में खरीदार इंतजार की मुद्रा में हैं। अब सवाल उठता है कि क्या यह सही वक्त है खरीदारी का या गिरावट और गहराएगी? आइए जानते हैं मौजूदा रेट और बाजार के ताजा रुझान।

IBJA ऑल टाइम हाई से कितने गिर गए दाम?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट गोल्ड ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। आज, मंगलवार यानी 28 अक्टूबर को इसकी कीमत (Gold Price Today) 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी पिछले 12 दिन में सोना 12831 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं चांदी ने 14 अक्टूबर को 1,78,100 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ ऑल टाइम हाई के जादुई आकड़े को छुआ था। जिसकी कीमत आज 1,41,896 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) रह गई है। यानी पिछले 15 दिन में इसमें 36,204 रुपए की भारी गिरावट आई है।

IBJA आज सुबह से शाम तक आई गिरावट
IBJA पर दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today)1,19,164 रुपए थी, जो शाम 5 बजे 1,18,043 हो गई। यानी पांच घंटे में 1121 रुपए की कमी आई। जबकि पिछले दिन के मुकाबले सोना 3034 रुपए सस्ता हो गया। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,21,077 रुपए थी। वहीं चांदी 3135 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। IBJA पर दोपहर 12 बजे चांदी की कीमत (Silver Rate Today)1,43,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो शाम 5 बजे 1,41,896 रुपए रह गई। यानी पांच घंटे में 1504 रुपए सस्ती हो गई।

MCX पर गोल्ड गिरा तो चांदी में आया उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात 10.30 बजे तक गोल्ड में 1528 रुपए की गिरावट के साथ 1.26% की कमी आई। 5 दिसंबर 2025 की एक्सपायरी डेट वाला गोल्ड 1,19,429 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 1,17,628 रुपए और हाई लेवल 1,20,106 रुपए रहा। सोमवार को यह 1,20,957 रुपए पर क्लोज हुआ था। वहीं सुबह गिरावट के बाद शाम को चांदी में उछाल देखने को मिला। चांदी में 0.27% का उछाल आया और 383 रुपए के साथ इसकी कीमत 1,43,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 1,39,306 रुपए और हाई लेवल 1,44,388 रुपए रहा। सोमवार को चांदी 1,43,367 रुपए पर क्लोज हुई थी।

निवेश करें या नहीं, क्या है एक्सपर्ट की राय?
सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत डॉलर और यूएस-चीन व्यापार सौदे की उम्मीदों से आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह हैल्दी करेक्शन है, न कि लंबी गिरावट। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वैश्विक अनिश्चितताओं और केंद्रीय बैंक खरीदारी से मध्यम अवधि में ऊपर की ओर रुझान रहेगा। उनका अनुमान है कि सोना-चांदी की कीमतें गिरकर 1.15 लाख रुपए के आसपास आ सकती हैं।